Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»रामकृष्ण फोर्जिंग के सेनापति ने पुलिस प्रशासन और पत्रकार के साथ की धक्का-मुक्की गुंडों की तरह किया व्यवहार ,पहुंच और पैसे की बल पर प्रशासन को दिखाई आंखेंl
Headlines

रामकृष्ण फोर्जिंग के सेनापति ने पुलिस प्रशासन और पत्रकार के साथ की धक्का-मुक्की गुंडों की तरह किया व्यवहार ,पहुंच और पैसे की बल पर प्रशासन को दिखाई आंखेंl

News DeskBy News DeskApril 28, 2022
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

रामकृष्ण फोर्जिंग के सेनापति ने पुलिस प्रशासन और पत्रकार के साथ की धक्का-मुक्की गुंडों की तरह किया व्यवहार ,पहुंच और पैसे की बल पर प्रशासन को दिखाई आंखेंl

सरायकेला-खरसावां जिले के रामकृष्णा फोर्जिंग के सीपीओ सेनापति का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे मारपीट करने, अभद्र भाषा का प्रयोग करने, पुलिस से उलझने और फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर्स का कैमरा छीनकर फोटो और वीडियो फुटेज जबरन डिलीट करने से भी नहीं हिचकिचा रहे हैं। इसी तरह का एक मामला आज कांड्रा टोल प्लाजा के पास सामने आया। यहां रामकृष्णा फोर्जिंग के सीपीओ शक्तिपदो सेनापति ने न सिर्फ अपनी पहुंच पैसे की ताकत के बल पर पुलिस के साथ बदसलूकी की बल्कि इसी वीडियोग्राफी करने पर आज तक और दूरदर्शन के पत्रकारों के साथ बदसलूकी और हाथापायी करते हुए देख लेने की धमकी दी गई। मामले में पुलिस द्वारा शक्तिपदो सेनापति के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और दोनों पत्रकारों द्वारा मारपीट, जान मारने की धमकी देने और कैमरा छीनकर क्षतिग्रस्त करने का मामला दर्ज कराया गया है।
कांड्रा थाना में दर्ज कराई गई शिकायत में आजतक के पत्रकार गम्हरिया निवासी मनीष कुमार लाल दास ने कहा है कि वे अपने साथी पत्रकार दूरदर्शन के अनूप मिश्रा के साथ मेटालसा कंपनी के तालाब में तीन बच्चों के डूबने से जुड़े समाचार का कवरेज करने गए थे। वहां से वापसी के दौरान दोपहर करीब साढ़े तीन बजे कांड्रा टोल प्लाजा के पास पहुंचे तो देखा कि यातायात पुलिस एमजी कंपनी के वाहन चालक को रोककर यायात उल्लंघन से संबंधित कार्यवाही करने हेतु पूछताछ की जा रही थी। इसे दे वे दोनों रुक गए और वहां पहुंचे। उन्होंने देखा कि वाहन चालक उग्र होकर यातायत पुलिस के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाड़ी रोकने का विरोध कर रहा था। यह देख दोनों पत्रकार मनीष और अनूप घटना की वीडियो रिकार्डिंग करने लगे।
इसी बीच गाड़ी के चालक ने उनके साथ धक्का मुक्की शुरू कर दी और दोनों का मोबाइल और कैमरा छीनकर वीडियो और फोटो डिलीट कर कैमरा को क्षत्तिग्रस्त कर दिया। इतना ही नहीं उसने दोनों पत्रकारों को बुरा अंजाम भुगतने की भी चेतावनी दे डाली। घटना के बाद से दोनों पत्रकार काफी भयभीत हैं और पुलिस से जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

JAMSHEDPUR NEWS: 5 नवंबर को जमशेदपुर में भाजपा की विशाल पदयात्रा, आम बागान से होगा आगाज, आदित्य साहू और पवन साय ने बनाई रणनीति

गम्हरिया ट्रैफिक पुलिस के साथ भी की बदसलूकी

JAMSHEDPUR NEWS: श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने कोलकाता के इंडियन म्यूजियम में जाना जैव विविधता का रहस्य, 4000 साल पुरानी ममी बनी आकर्षण

इधर इसी मामले में गम्हरिया यातायत थाना के एएसआई प्रमोद कुमार सिंह ने रामकृष्णा फोर्जिंग के सीपीओ शक्तिपदो सेनापति के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की शिकायत दर्ज कराई है। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि वे एएसआई अनिल कुमार, आरक्षी आदित्य कुमार सिंह और सुनील कुमार के साथ कांड्रा टोल प्लाजा के पास ड्यूटी कर रहे थे। उसी वक्त करीब 3.45 बजे वाहन संख्य जेएच22टीसी-408 का चालक मोबाइल से बात करते हुए ड्राइव कर रहा था। आरक्षी आदित्य कुमार सिंह ने गाड़ी को रुकने का ईशारा किया तो वह तेजी से भागने लगा।
इसके बाद सभी ने आगे बढ़कर वाहन को रुकवाया। गाड़ी रुकते ही चालक ने पुलिसकर्मियों को धमकाना शुरू कर दिया। उसने कहा कि तुमलोग मुझे जानते नहीं, मैं रामकृष्णा फोर्जिंग का अधिकारी सेनापति हूं। इसके बाद उसने पुलिस कर्मियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए एएसआई प्रमोद सिंह का कॉलर पकड़कर धक्का दे दिया। इतना ही नहीं हाथ से फाइन बुक छीन लिया। शिकायत में कहा गया है कि इसी दौरान दोने मीडियाकर्मी वहां पहुंचे और वीडियो बनाने लगे तो शक्तिपदो सेनापति और उसके अन्य सहयोगियों ने मीडियाकर्मियों से मोबाइल और केमरा छीन लिया और धक्का मुक्की करते हुए रिकार्ड किए गए फोटो और वीडियो को डिलीट कर दिया। सेनापति के द्वारा किए गए घृणित कार्यों को लेकर पत्रकारों में काफी आक्रोश हैl कभी भी उनकी गिरफ्तारी के लिए पत्रकार सड़क पर उतर सकते हैं और थाने का घेराव कर सकते हैंl
ए के मिश्रा

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: 5 नवंबर को जमशेदपुर में भाजपा की विशाल पदयात्रा, आम बागान से होगा आगाज, आदित्य साहू और पवन साय ने बनाई रणनीति

October 31, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने कोलकाता के इंडियन म्यूजियम में जाना जैव विविधता का रहस्य, 4000 साल पुरानी ममी बनी आकर्षण

October 31, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: फिट इंडिया और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर CSIR-NML ने निकाला वॉकाथॉन, कर्मचारियों और परिवारों ने लिया हिस्सा

October 31, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: 5 नवंबर को जमशेदपुर में भाजपा की विशाल पदयात्रा, आम बागान से होगा आगाज, आदित्य साहू और पवन साय ने बनाई रणनीति

October 31, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने कोलकाता के इंडियन म्यूजियम में जाना जैव विविधता का रहस्य, 4000 साल पुरानी ममी बनी आकर्षण

October 31, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: फिट इंडिया और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर CSIR-NML ने निकाला वॉकाथॉन, कर्मचारियों और परिवारों ने लिया हिस्सा

October 31, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :चांडिल में 20 नवम्बर को धुमधाम से मनेगा श्याम जन्मोत्सव

October 31, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: कैंसर मरीज की मदद के लिए टाटा वर्कर्स यूनियन के ज्ञान रंजन ने दान किया प्लेटलेट्स, 49वीं बार रक्तदान कर पेश की मानवता की मिसाल

October 31, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group