Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»ADITYAPUR NEWS: रामकृष्णा फोर्जिंग्स प्लांट 3-4 में बोनस समझौता, कर्मचारियों को मिलेगा 18.25% बोनस
Breaking News

ADITYAPUR NEWS: रामकृष्णा फोर्जिंग्स प्लांट 3-4 में बोनस समझौता, कर्मचारियों को मिलेगा 18.25% बोनस

News DeskBy News DeskSeptember 24, 2026Updated:September 24, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर/आदित्यपुर: दुर्गा पूजा से पहले रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड के प्लांट 3 एवं 4 के कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के बोनस को लेकर प्रबंधन और रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड कर्मचारी यूनियन, प्लांट 3 एवं 4 के बीच 24 सितंबर 2026 को समझौता संपन्न हो गया। समझौते के तहत कर्मचारियों को 18.25 प्रतिशत बोनस मिलेगा।

कंपनी परिसर में हुए समझौते के दौरान प्रबंधन और यूनियन के प्रतिनिधियों के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल में वार्ता हुई। प्रबंधन की ओर से सीएचआरओ भूपेन्द्र लोधी और वरीय प्रशासनिक प्रबंधक सुशील कुमार सिंह मौजूद रहे।

अधिकतम 76,206 और न्यूनतम 27,695 रुपये बोनस

बोनस समझौते के अनुसार कर्मचारियों को 18.25 प्रतिशत की दर से बोनस का भुगतान किया जाएगा। इसके तहत कर्मचारियों को अधिकतम 76,206 रुपये और न्यूनतम 27,695 रुपये बोनस के रूप में प्राप्त होंगे।

समझौते में यह भी तय किया गया है कि बोनस की राशि 6 अक्टूबर 2026 तक कर्मचारियों के बैंक खातों में भेज दी जाएगी। बोनस भुगतान की तारीख तय होने से कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।

Jamshedpur News :दिनदहाड़े गोलमुरी में बैंक डकैती ने कानून-व्यवस्था की पोल खोली : दिनेश कुमार

यूनियन के पदाधिकारी रहे मौजूद

बोनस समझौते के दौरान रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड कर्मचारी यूनियन के सभी पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।

यूनियन की ओर से अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, महामंत्री मिन्टु कुमार, कोषाध्यक्ष देवाशीष बोस, उपाध्यक्ष अनिल महतो, सुवेन्दु कुईला, सहायक मंत्री उमेश कुमार शर्मा, शंशाक सारंगी और किशन सिंह चन्देल सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में मंजीत सिंह, ललित यादव, सुनील कुमार मोदी, संजय पती, भूपेन्द्र कुमार यादव और ज्योति स्वरूप सिन्हा शामिल रहे।

RAILWAY NEWS: पितृपक्ष मेला में 17 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव, पुनपुन घाट और अनुग्रह नारायण स्नान घाट पर मिलेगी सुविधा

प्रबंधन और यूनियन के बीच बोनस को लेकर हुए इस समझौते के बाद कर्मचारियों में उत्साह और खुशी का माहौल है। यूनियन प्रतिनिधियों ने समझौते को कर्मचारियों के हित में बताया, वहीं प्रबंधन और यूनियन के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों के साथ समझौता संपन्न होने पर भी संतोष व्यक्त किया गया।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News :दिनदहाड़े गोलमुरी में बैंक डकैती ने कानून-व्यवस्था की पोल खोली : दिनेश कुमार

September 24, 2026

RAILWAY NEWS: पितृपक्ष मेला में 17 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव, पुनपुन घाट और अनुग्रह नारायण स्नान घाट पर मिलेगी सुविधा

September 24, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: मरीन ड्राइव हादसे में चार विद्यार्थियों की मौत पर सिंहभूम चैम्बर ने जताया शोक

September 24, 2026
Recent Post

Jamshedpur News :दिनदहाड़े गोलमुरी में बैंक डकैती ने कानून-व्यवस्था की पोल खोली : दिनेश कुमार

September 24, 2026

RAILWAY NEWS: पितृपक्ष मेला में 17 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव, पुनपुन घाट और अनुग्रह नारायण स्नान घाट पर मिलेगी सुविधा

September 24, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: मरीन ड्राइव हादसे में चार विद्यार्थियों की मौत पर सिंहभूम चैम्बर ने जताया शोक

September 24, 2026

ADITYAPUR NEWS: रामकृष्णा फोर्जिंग्स प्लांट 3-4 में बोनस समझौता, कर्मचारियों को मिलेगा 18.25% बोनस

September 24, 2026

Jamshedpur Bank Loot: गोलमुरी के केनरा बैंक में दिनदहाड़े लूट, हथियारबंद अपराधियों ने कर्मचारियों को बंधक बनाकर 42 लाख रुपए नगद और भारी मात्रा में जेवरात लूटे

September 24, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group