



Ranchi.रांची से हैदराबाद के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई विमान सेवा 30 मार्च से शुरू होगी। यह विमान 30 मार्च से दोपहर 1.15 बजे रांची एयरपोर्ट पर आएगा और दोपहर 1.45 बजे हैदराबाद के लिए उड़ान भरेगा. एयर इंडिया एक्सप्रेस से मिली जानकारी के अनुसार अप्रूवल मिल चुका है. स्लॉट लिए जा चुके हैं. शिड्यूल भी तय हो गया है. हैदराबाद के लिए बढ़ते पैसेंजर को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. रांची एयरपोर्ट ने मार्च माह के लिए विमान के आने-जाने की नई समय सारणी जारी की है.
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट प्रबंधन ने एक से 31 मार्च तक के लिए विमानों के आने-जाने का नया शिड्यूल जारी किया है. एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक अब रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 27 की जगह 29 विमान उड़ान भरेंगे. यहां से फिलहाल इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान नियमित रूप से उड़ान भर रहे हैं.नए टाइम-टेबल के अनुसार पटना-रांची-पटना फ्लाइट की जगह अब पटना-रांची-बेंगलुरु और बेंगलुरु-रांची-पटना विमान संचालित होगी.



