Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Ranchi: बिरसा चौक के समीप चार अपराधियों ने हेलमेट पहन कर जेवर दुकान से एक करोड़ 40 लाख के जेवरात लूटे, विरोध करने पर दुकान संचालक को मारी गोली lघटना के विरोध में शनिवार को रांची जिले के सभी स्वर्ण व्यवसायी अपनी दुकानें रखेंगे बंद.
    Crime

    Ranchi: बिरसा चौक के समीप चार अपराधियों ने हेलमेट पहन कर जेवर दुकान से एक करोड़ 40 लाख के जेवरात लूटे, विरोध करने पर दुकान संचालक को मारी गोली lघटना के विरोध में शनिवार को रांची जिले के सभी स्वर्ण व्यवसायी अपनी दुकानें रखेंगे बंद.

    News DeskBy News DeskJune 29, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची. झारखंड की राजधानी में अपराधियों का दुस्साहस दिनोंदिन बढ़ते ही जा रहा है. शुक्रवार की शाम जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के बिरसा चौक के पास स्थित डीपी ज्वेलर्स में अपराधियों ने भीषण लूट की घटना को अंजाम दिया है.

    अपराधियों ने जेवर दुकान संचालक ओम वर्मा को गोली मार दी. ओम वर्मा का इलाज रांची के एक निजी अस्पताल में चल रहा है.

    अपराधियों के द्वारा लूट की घटना को कैसे अंजाम दिया गया यह सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है.

    बाइक सवार चार अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट को अंजाम दिया. वारदात के वक्त दुकान पास ही बिरसा चौक पर पुलिस मौजूद थी. वारदात शुक्रवार शाम की है. हटिया डीएसपी पीके मिश्रा ने कहा है कि छापेमारी जारी है. अपराधी जल्द ही गिरफ्तार कर लिये जायेंगे.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    आधे घंटे तक की लूटपाट

    हेलमेट पहने चारों अपराधी करीब आधे घंटे तक दुकान में लूटपाट करते रहे. इस दौरान विरोध करने पर उन्होंने दुकान संचालक ओम वर्मा पर गोली चला दी. गोली हाथ में लगी है. गोली का छर्रा लगने से ओम के पिता भी जख्मी हो गये.

    वारदात के बाद हथियार लहराते अपराधी भाग निकले

    वारदात के बाद अपराधी भाग निकले. वारदात के बाद अपराधियों को भागता हुआ देख आसपास के दुकानदारों ने शोर मचाया. इसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गयी. इसके बाद दुकान के संचालक पिता-पुत्र एक बाइक पर सवार हो कर जगन्नाथपुर थाना पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची.

    घटना की जांच के लिए एसआइटी गठित

    घटना की जांच के लिए एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने एसआइटी गठित की है. ‘स्वर्ण व्यवसायी संघ’ के अध्यक्ष भोला प्रसाद ने कहा कि घटना के विरोध में शनिवार को रांची जिले के सभी स्वर्ण व्यवसायी अपनी दुकानें बंद रखेंगे.

    अगर पुलिस 24 घंटे के अंदर अपराधियों को गिरफ्तार नहीं करती है, तो सभी जेवर व्यवसायी आंदोलन करेंगे. इसकी जिम्मेदारी पुलिस की होगी.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    उधर, ‘रांची सोना चांदी व्यवसायी समिति’ के कार्यवाहक अध्यक्ष रवि कुमार पिंकू ने भी आभूषण दुकानें बंद रखने की घोषणा की है.

    Kumar Manish,9852225588

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chandi dukan jharkhand crime news jharkhand ki rajdhani ranchi me band rahenge sona Jharkhand news sona karobari ke yaha loot
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group