Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Jharkhand»राँची की जनता को जल्द ही सड़क जाम से राहत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री ने किया 666.13 करोड़ रुपये से बनने वाली राँची की विभिन्न सड़कों का शिलान्यास
Jharkhand

राँची की जनता को जल्द ही सड़क जाम से राहत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री ने किया 666.13 करोड़ रुपये से बनने वाली राँची की विभिन्न सड़कों का शिलान्यास

News DeskBy News DeskAugust 19, 2022
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

राँची की जनता को जल्द ही सड़क जाम से राहत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री ने किया 666.13 करोड़ रुपये से बनने वाली राँची की विभिन्न सड़कों का शिलान्यास

रांची।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कृष्ण जनमाष्टमी की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस शुभ दिन को हम राँची की जनता के लिए तीन बड़ी सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास करने जा रहे हैं। इन सड़कों का निर्माण पथ निर्माण विभाग द्वारा 20 महीने के अंदर करा लेने का संकल्प लिया गया है।
सरना अखाड़ा से शुभारंभ हो रही इन योजनाओं में आप सब के सहयोग से हम इसे लक्षित समय से भी पूर्व पूरा करने का प्रयास करेंगे। वह आज सरना स्थल मैदान,सिरमटोली,राँची में पथ निर्माण विभाग द्वारा सिरमटोली चौक-राजेंद्र चौक- मेकॉन गोलचक्कर तक फोर लेन फ्लाईओवर/एलिवेटेड सड़क के निर्माण कार्य एवं अन्य योजनाओं के शिलान्यास समारोह में लोगों को संबोधित कर रहे थे।

*सड़कों के निर्माण के बाद ट्रैफिक की समस्या से मिलेगी निजात*

मुख्यमंत्री ने कहा कि कटहल मोड से अरगोड़ आने के क्रम में हमेशा सड़क जाम का सामना करना पड़ता है। सड़क चौडीकरण से आम जनता को इस समस्या से निजात मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राँची शहर के अंदर आने वाली सड़कों के संकरा होने से हमेशा जाम लगता है। इन सड़कों के निर्माण के बाद ट्रैफिक की समस्या से बहुत हद तक निजात मिलेगा। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के लिए कम से कम जमीन अधिग्रहण किया गया है। साथ ही जिनकी जमीन अधिग्रहित की गई है, उन्हें सरकार उचित मुआवजा भी दे रही है। सड़कों के बनने से पूरे शहर को लाभ होगा।

*हम सब मिलकर सहयोग की भावना से कार्य करें*

BS-7 मानक अप्रैल, 2029 से लागू करने की तैयारी, कारों और एसयूवी से शुरुआत, 2031 से भारी वाहन में भी होगी व्यवस्था

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि सरकार राज्य की आवागमन व्यवस्था को सुगम बनाने हेतु योजना बनाकर कार्य करती है। नियम आपकी बेहतरी के लिए बनाये जाते हैं। सरकार की संपत्ति को लावारिस न समझें, अपनी संपत्ति की तरह इनका ख्याल रखें। उन्होंने कहा कि लोग जल्दबाजी में शॉर्टकट लेने के चक्कर मे सड़क नियमों की अनदेखी करते हैं, जिससे कई बार बड़े हादसों का शिकार हो जाते हैं। कुछ लोग कूड़ा जहां तहाँ डाल देते हैं, हम सबों को अपनी आदतों में सुधार लाना होगा। इन समस्याओं के समाधान हेतु हम सब को मिलकर सहयोग की भावना से कार्य करना होगा।

*कुल 666.13 करोड़ रुपये की योजनाओं का हुआ शिलान्यास*

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पथ निर्माण विभाग के कुल 666.13 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। जिसके तहत सिरमटोली चौक से राजेंद्र चौक होकर मेकॉन गोलचक्कर तक 2.34 कि.मी. का फोरलेन फ्लाईओवर/एलिवेटेड आर.ओ.बी का निर्माण होगा, जिसकी कुल लागत 339.69 करोड़ रुपये है। वहीं राँची रिंग रोड (नेवरी विकास विद्यालय) से बूटी मोड़ होकर कोकर चौक, कांटाटोली चौक होते हुए नामकोम आर.ओ.बी तक कुल 15.214 कि.मी. फोरलेन का निर्माण होगा, जिसकी लागत 129.16750 रुपए है। साथ ही कुल 197.28 करोड़ रुपये की लागत से अरगोड़ा चौक से कटहलमोड़ तक 5.300 कि.मी. सड़क का भी चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जाएगा।

*मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

Tetra Pack Liquar sell Ban: टेट्रा पैक में शराब की बिक्री पर रोक की अपील, केंद्र और राज्यों से जवाब तलब

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने शिलान्यास कार्यक्रम के पश्चात सिरमटोली चौक-राजेंद्र चौक-मेकॉन गोलचक्कर तक बन रही फोरलेन फ्लाईओवर/एलिवेटेड सड़क के निर्माण कार्य का पदाधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इसके पश्चात उन्होंने रातु रोड गोलचक्कर, नागा बाबा खटाल से कचहरी तक की सड़़कों और आवागमन व्यवस्था का भी अवलोकन किया।

इस अवसर पर श्रम, रोजगार, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री सत्यानंद भोक्ता, सांसद विजय हांसदा, सांसद संजय सेठ, सांसद महुआ माजी, विधायक राँची सी पी सिंह, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव सह विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, पथ निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार, उपायुक्त राँची राहुल कुमार सिन्हा, पथ निर्माण विभाग के पदाधिकारी एवं जिला प्रशासन के पदाधिकारी मौजूद थे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

BS-7 मानक अप्रैल, 2029 से लागू करने की तैयारी, कारों और एसयूवी से शुरुआत, 2031 से भारी वाहन में भी होगी व्यवस्था

October 15, 2026

Sand Mining: बालू खनन पर लगी NGT की रोक कल हटेगी, पूर्वी सिंहभूम जिले में पांच में दो घाट पर ही होगा खनन

October 15, 2026

Jharkhand Highcourt का बड़ा आदेश, JAP के 91 कर्मचारियों को बकाया वेतन भुगतान और इंक्रीमेंट का लाभ देने का आदेश

October 15, 2026
Recent Post

BS-7 मानक अप्रैल, 2029 से लागू करने की तैयारी, कारों और एसयूवी से शुरुआत, 2031 से भारी वाहन में भी होगी व्यवस्था

October 15, 2026

Tetra Pack Liquar sell Ban: टेट्रा पैक में शराब की बिक्री पर रोक की अपील, केंद्र और राज्यों से जवाब तलब

October 15, 2026

Share Bazar:शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 354 अंक से अधिक चढ़ा

October 15, 2026

Sand Mining: बालू खनन पर लगी NGT की रोक कल हटेगी, पूर्वी सिंहभूम जिले में पांच में दो घाट पर ही होगा खनन

October 15, 2026

Jharkhand Highcourt का बड़ा आदेश, JAP के 91 कर्मचारियों को बकाया वेतन भुगतान और इंक्रीमेंट का लाभ देने का आदेश

October 15, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group