Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Ranchi News :मुझे वायरल इन्फेक्शन था, अब स्वस्थ महसूस कर रहा हूं:सरयू राय
    Headlines

    Ranchi News :मुझे वायरल इन्फेक्शन था, अब स्वस्थ महसूस कर रहा हूं:सरयू राय

    News DeskBy News DeskAugust 6, 2026Updated:August 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    समर्थकों से अपील: कृपया मुझसे मिलने न आएं, जल्द ही दिनचर्या में लौटूंगा

    रांची। विधायक सरयू राय ने स्पष्ट किया है कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के रांची स्थित एक निजी अस्पताल में आने के बाद यह खबर फैल गई कि वे अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने कहा कि वस्तुतः 1 और 2 अगस्त को जमशेदपुर में लगातार कार्यक्रमों में व्यस्त रहने और थकान के बावजूद 3 अगस्त को टेल्को एवं गोविंदपुर के श्रद्धालुओं द्वारा आयोजित कांवरिया सेवा शिविर के साथ-साथ तारापुर और डुमा के कार्यक्रमों में भी भाग लिया। इसके बाद 4 अगस्त की सुबह वे विधानसभा की समिति की बैठक में शामिल होने के लिए रांची पहुंचे।

    सरयू राय ने बताया कि रांची पहुंचने पर उन्हें अत्यधिक थकान महसूस हुई। इसके बाद उन्होंने डॉ. निशीथ कुमार और डॉ. संजय कुमार से परामर्श लिया। चिकित्सकों की सलाह पर वे क्यूरेस्टा हॉस्पिटल पहुंचे, जहां डॉ. संजय कुमार ने उन्हें 2-3 दिन अस्पताल में रहने की सलाह देते हुए भर्ती कर लिया।

    Jamshedpur NEWS: गुड़ाबांदा प्रखंड में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, 341 आवेदनों में 289 को मिला लर्नर लाइसेंस

    उन्होंने बताया कि दो दिनों तक अस्पताल में रहकर विभिन्न प्रकार की चिकित्सीय जांच कराई गई। अब उन्हें अस्पताल के एक निजी कक्ष में स्थानांतरित कर दिया गया है। डॉक्टरों ने संभावना जताई है कि परसों उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

    सरयू राय ने कहा कि दो दिनों के उपचार के बाद अब वे पूरी तरह स्वस्थ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे वायरल संक्रमण से पीड़ित थे और अत्यधिक थकान के कारण चिकित्सकीय देखरेख की आवश्यकता पड़ी।

    Dhanbad NEWS: श्रावणी मेला यात्रियों के लिए धनबाद मंडल का विशेष सहायता अभियान, चंद्रपुरा स्टेशन पर अतिरिक्त टिकट काउंटर और हेल्प बूथ शुरू

    उन्होंने अपने सभी समर्थकों और शुभचिंतकों से अपील की है कि वे अस्पताल में उनसे मिलने न आएं, ताकि वे पूरी तरह स्वस्थ होकर जल्द सामान्य दिनचर्या में लौट सकें।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: गुड़ाबांदा प्रखंड में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, 341 आवेदनों में 289 को मिला लर्नर लाइसेंस

    August 6, 2026

    Dhanbad NEWS: श्रावणी मेला यात्रियों के लिए धनबाद मंडल का विशेष सहायता अभियान, चंद्रपुरा स्टेशन पर अतिरिक्त टिकट काउंटर और हेल्प बूथ शुरू

    August 6, 2026

    Jamshedpur NEWS: सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL सीनियर जीएम को सौंपा ज्ञापन, लंबित विकास कार्यों पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन

    August 6, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: ‘श्रीनाथ शंखनाद 2026’ के साथ श्रीनाथ विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र का हुआ आगाज़

    August 6, 2026

    Jamshedpur News :विशाल तिरंगा यात्रा एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की तैयारियां हुई तेज, 9 अगस्त को साकची नेताजी सुभाष मैदान से निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा

    August 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group