Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»RANCHI NEWS ;नदियां खत्म तो मानव सभ्यता खत्म: अंशुल शरण
Breaking News

RANCHI NEWS ;नदियां खत्म तो मानव सभ्यता खत्म: अंशुल शरण

News DeskBy News DeskJanuary 14, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

मांग: स्वर्णरेखा महोत्सव को राजकीय मेला घोषित करे सरकार

10000 से ज्यादा लोग आए मेला में

रांची। युगांतर भारती, नव चेतना ग्रामीण संस्थान, नेचर फाउंडेशन, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट, जल जागरूकता अभियान के संयुक्त तत्वाधान में स्वर्णरेखा महोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन सर्वप्रथम स्वर्णरेखा नदी के उद्गमस्थल रानीचुआं में नदी का विधिविधान के साथ पूजन किया गया।

पूजन में युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुल शरण, स्वर्णरेखा महोत्सव समिति के अध्यक्ष तापेश्वर केशरी, हेमंत केशरी, संदीप राज, केदार महतो, चूड़ामणि महतो, बांदे ओरांव, दौलत राम केशरी, बजरंग महतो, रवि केशरी, अशोक ठाकुर, पूनम देवी, दीपक सिंह, शीला देवी, उमेश महतो, सुरेश साहू समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं शामिल हुए।

इस मौके पर अंशुल शरण ने स्वर्णरेखा नदी के इतिहास पर प्रकाश डाला और कहा कि महाभारत काल में पांडवों ने जब नगड़ी के इस गांव में अज्ञातवास गुजारा था, तब माता कुंती को प्‍यास लगी थी। तब अर्जुन ने धरती पर तीर चलाया, जिससे जमीन से जलधारा निकली थी। यही आज भी चुआं के तौर पर मौजूद है। बगल में ही एक कुआं भी है।

श्री शरण ने कहा कि नदियां मानव सभ्यता की जननी हैं। नदियों की स्वच्छता का ख्याल हर हाल में रखना होगा। नदियां समाप्त हुई तो मानव सभ्यता भी समाप्त हो जाएगी।

Jamshedpur: बिरसानगर में जुआ अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 लोग गिरफ्तार, 7.67 लाख रुपये नकद और 16 मोबाइल फोन जब्त

अंशुल शरण ने झारखंड सरकार से माँग की कि स्वर्णरेखा महोत्सव को राजकीय मेला घोषित करे। नदी के उद्गम स्थल रानीचुआं को एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और सामाजिक केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए भी सरकार को पहल करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय 21वा स्वर्णरेखा महोत्सव का उद्देश्य नदी को स्वच्छ रखने और उसके संरक्षण के लिए आम जनमानस को प्रेरित करना है। इसमें नदी पूजन और सामूहिक संकल्प शामिल हैं।

शरण ने मकर संक्रांति की शुभकामना देते हुए कहा कि पर्व-त्यौहार तभी सार्थक होगा, जब नदी प्रदूषण मुक्त होकर अविरल बहती रहेगी।

उन्होंने बताया कि आज स्वर्णरेखा महोत्सव उद्गमस्थल के इलावा रांची के धुर्वा, हुंड्रू और 21 महादेव एवं जमशेदपुर के दोमुहानी, गांधी घाट, पांडे घाट, और भोजपुर घाट में भी उल्लासपूर्ण माहौल में मनाया गया।

मेले में लगे स्थानीय उत्पाद एवं खाने-पीने के स्टॉल को अतिथियों ने सराहा। मेले में दिनभर में दस हज़ार से ज्यादा स्थानीय नागरिकों ने भाग ले कर मेला को सफल बनाया। आज सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

Jamshedpur: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! टाटानगर से जयपुर के लिए नई ट्रेन का हुआ शुभारंभ, रेल मंत्री, सांसद ने दिखाई हरी झंडी

उधर, धुर्वा सीटीओ में भी धूमधाम से स्वर्णरेखा महोत्सव आयोजित किया गया। एस एन सिन्हा एजुकेशनल ट्रस्ट के समीर सिंह ने कहा कि स्वर्णरेखा महोत्सव न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक चेतना का भी संदेश यह महोत्सव देता है। उन्होंने विधायक सरयू राय की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह महोत्सव का इक्कीसवां साल है। श्री राय ने जो स्वर्णरेखा महोत्सव रूपी एक पौधा लगाया था, वो आज एक फलदार वृक्ष बन गया है।

उन्होंने कहा कि हर समाज के लोगों की भागीदारी से यह महोत्सव साल दर साल विस्तृत रूप लेता जा रहा है।

उधर, 21 महादेव मंदिर में समाजसेवी धर्मेंद्र तिवारी ने अपनी टीम के साथ उत्साह के साथ स्वर्णरेखा महोत्सव मनाया। तिवारी ने कहा कि आज सूर्य धनु राशि से निकल कर मकर राशि में प्रवेश कर रहा है। सूर्य उत्तर दिशा की ओर अग्रसर है, इसलिए कहीं कहीं आज के दिन को उत्तरायण भी कहते हैं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: बिरसानगर में जुआ अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 लोग गिरफ्तार, 7.67 लाख रुपये नकद और 16 मोबाइल फोन जब्त

October 26, 2026

Jamshedpur: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! टाटानगर से जयपुर के लिए नई ट्रेन का हुआ शुभारंभ, रेल मंत्री, सांसद ने दिखाई हरी झंडी

October 26, 2026

Jamshedpur New Train: टाटानगर के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जयपुर की नई ट्रेन सज-धजकर तैयार, उद्घाटन समारोह आज

October 26, 2026
Recent Post

Jamshedpur: बिरसानगर में जुआ अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 लोग गिरफ्तार, 7.67 लाख रुपये नकद और 16 मोबाइल फोन जब्त

October 26, 2026

Jamshedpur: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! टाटानगर से जयपुर के लिए नई ट्रेन का हुआ शुभारंभ, रेल मंत्री, सांसद ने दिखाई हरी झंडी

October 26, 2026

Jamshedpur New Train: टाटानगर के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जयपुर की नई ट्रेन सज-धजकर तैयार, उद्घाटन समारोह आज

October 26, 2026

Civil Security Network: केंद्रीय गृह मंत्रालय 12 राज्यों में तैयार करेगा 60,000 स्वयंसेवकों का नागरिक सुरक्षा नेटवर्क, जानें क्या है योजना?

October 26, 2026

GST में एक नवंबर से बड़े बदलाव की संभावना, छोटे विक्रेताओं का रजिस्ट्रेशन आसान होगा, तेजी से मिलेगा रिफंड

October 26, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group