Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»RANCHI : विधानसभा के सदस्यों का दो दिवसीय सेमिनार, बोले अध्यक्ष – व्यवधान डालकर समय बर्बाद नहीं करें सदस्य
    Breaking News

    RANCHI : विधानसभा के सदस्यों का दो दिवसीय सेमिनार, बोले अध्यक्ष – व्यवधान डालकर समय बर्बाद नहीं करें सदस्य

    News DeskBy News DeskMarch 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची : राजधानी रांची स्थित झारखंड विधानसभा मे झारखंड विधानसभा के सदस्यों के लिए दो दिवसीय प्रबोधन सह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन का शुभारंभ हुआ. मौके पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने कहा कि विधायकों और मंत्रियों को शोर शराबा और व्यवधान डालकर सदन के बहुमूल्य समय को बर्बाद नहीं करना चाहिए. जनता विधायकों को चुनती है और चुने हुए विधायक बहुमत के आधार पर मुख्यमंत्री का चयन करते हैं. वही चुने हुए विधायक राजकोष के संरक्षक के रूप में भी होते हैं.

    कार्यशाला में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने संसदीय विशेषाधिकार कि विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की की देश का सबसे युवा विधानसभा झारखंड विधानसभा है. इस बार नए विधायक चुनकर आए हैं. इनके अलावा महिला विधायकों की संख्या भी 12 है. उपसभापति ने कहा कि देश की राजनीति में युवा चेहरे आगे बढ़कर आ रहे हैं. हाल में ही संपन्न हुए जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में अभी बड़ी संख्या में युवा विधायक चुनकर आए हैं. जबकि हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी कुछ इसी तरह के अकड़े आए हैं. विधानसभा के रूल बुक सत्ता पक्ष और विपक्ष की सहमति से बनते हैं इसलिए इसका पालन सही तरीके से सुनिश्चित होना चाहिए. देश में बड़ा बदलाव विधायिका से ही संभव है. इसलिए विधायकों को प्रभावी बनना चाहिए.

    लोकतांत्रिक मूल्यों से भारत की पहचान : हेमंत 

    राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि देश और दुनिया में भारत की पहचान लोकतांत्रिक मूल्यों की वजह से होती है. इसलिए लोकतंत्र को मजबूत बनाना हमारी जिम्मेवारी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा और लोकसभा लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंदिर है. यहां किसी के साथ भेदभाव नहीं होता है. हम सभी को लोकतांत्रिक मूल्यों को समझने की जरूरत है. हमें संविधान मिला इस बात का गौरव होना चाहिए. इसके साथ ही संविधान पर हम खरा उतरे यह हमसब की जिम्मेवारी है. सीखने की कोई उम्र नहीं होती है. हर उम्र में हमें सीखने की सिर्फ चाहत होनी चाहिए.

    JAMSHEDPUR NEWS :डीसी राजीव रंजन का प्रखंड-अंचल कार्यालयों का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे का निर्देश

    संसदीय व्यवस्था मजबूत होने से होगा समावेशी विकास : राधा कृष्ण

    मौके पर संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा की संसदीय व्यवस्था मजबूत होने से राज्य का समावेशी विकास होता है. वर्तमान राज्य सरकार समावेशी विकास पर कार्य कर रही है. केंद्र और राज्य सरकार के बीच आर्थिक और राजनीतिक सुचिता होनी चाहिए. झारखंड को अपने आय के स्रोत को बढ़ाने की जरूरत है. केंद्र सरकार से हमें अपनी बकाया कर की राशि मिलनी चाहिए.

    जीरो ऑवर में सुधार की जरूरत : सीपी 

    JAMSHEDPUR NEWS ;चंपई सोरेन की तबीयत बिगड़ी, टीएमएच में भर्ती

    मौके पर वरिष्ठ विधायक सीपी सिंह ने कहा कि झारखंड में लगभग 35 दोनों का सत्र 1 वर्ष में संचालित किया जाता है. जबकि कार्य दिवस की कुल संख्या कम से कम 60 दिनों की होनी चाहिए. सच्चाई यह है कि सरकार किसी भी दल की हो खुद सरकार ही नहीं चाहती है कि सदन अधिक से अधिक दिन तक चले. झारखंड विधानसभा के संबंध में विधायक ने कहा कि जीरो ऑवर में सुधार करने की जरूरत है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    RANCHI: Two-day seminar of members of the Legislative Assembly the Speaker said - members should not waste time by creating disturbance
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :डीसी राजीव रंजन का प्रखंड-अंचल कार्यालयों का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे का निर्देश

    June 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;चंपई सोरेन की तबीयत बिगड़ी, टीएमएच में भर्ती

    June 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: पोटका में बीएलए-2 का प्रशिक्षण आयोजित, उपायुक्त राजीव रंजन ने की त्रुटिरहित मतदाता सूची बनाने की अपील

    June 25, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :डीसी राजीव रंजन का प्रखंड-अंचल कार्यालयों का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे का निर्देश

    June 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;चंपई सोरेन की तबीयत बिगड़ी, टीएमएच में भर्ती

    June 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: पोटका में बीएलए-2 का प्रशिक्षण आयोजित, उपायुक्त राजीव रंजन ने की त्रुटिरहित मतदाता सूची बनाने की अपील

    June 25, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने पर जोर, उपायुक्त ने की स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा

    June 25, 2026

    Jamshedpur News: सिंहभूम चैंबर के सिक्का वितरण अभियान के तहत ₹5 लाख के सिक्कों का हुआ वितरण

    June 25, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group