Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Ratan Tata: Steel City जमशेदपुर के सूत्रधारों में से एक दिवंगत उद्योगपति ‘रतन टाटा’ को श्रद्धांजलि देगा झारखंड, गणतंत्र दिवस परेड में राज्य की झांकी में दिखेंगे
    Breaking News

    Ratan Tata: Steel City जमशेदपुर के सूत्रधारों में से एक दिवंगत उद्योगपति ‘रतन टाटा’ को श्रद्धांजलि देगा झारखंड, गणतंत्र दिवस परेड में राज्य की झांकी में दिखेंगे

    News DeskBy News DeskJanuary 6, 2025Updated:January 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. इस साल गणतंत्र दिवस पर नयी दिल्ली में आयोजित परेड में झारखंड अपनी झांकी में उद्योगपति और देश के पहले इस्पात शहर जमशेदपुर के सूत्रधारों में से एक दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा को राज्य की ओर से श्रद्धांजलि देगा. झारखंड उन 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शामिल होगा जो 26 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी में गणतंत्र दिवस समारोह में अपनी झांकियां प्रदर्शित करेंगे. झारखंड सरकार की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक राज्य ने अपनी समृद्ध विरासत, सांस्कृतिक विविधता और विकासात्मक प्रगति को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने के लिए सावधानीपूर्वक तैयारियां की हैं. बयान में कहा गया है, ‘इस वर्ष झारखंड की झांकी में राज्य के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा को राज्य की श्रद्धांजलि प्रदर्शित की जाएगी, साथ ही राज्य की जीवंत संस्कृति, पारंपरिक नृत्य और शिक्षा के माध्यम से महिलाओं के बढ़ते सशक्तिकरण पर भी प्रकाश डाला जाएगा. चयन प्रक्रिया के दौरान झांकी के डिजाइन की रचनात्मकता और प्रासंगिकता की सराहना की गई है.गत वर्षों में झारखंड की झांकी राज्य की पहचान के अन्य पहलुओं पर केंद्रित रही थी. बयान के मुताबिक चयनित राज्यों को 19 जनवरी 2025 तक अपनी झांकियां पूरी करनी हैं, तथा 23 जनवरी को पूर्ण पूर्वाभ्यास निर्धारित है.

    रतन टाटा का योगदान झारखंड के विकास में महत्वपूर्ण

    Jharkhand Assembly: झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र का आज आखिरी दिन, विपक्ष ने कई मुद्दों को लेकर सवाल उठाया, सत्ता पक्ष ने केंद्र पर सहयोग नहीं करने का लगाया आरोप

    दिवंगत रतन टाटा का योगदान झारखंड के विकास में महत्वपूर्ण माना जाता है, जो एक पिछड़ा क्षेत्र था और 2000 में एक राज्य बना. टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी नुसरवानजी टाटा के नाम पर झारखंड के इस शहर का नाम जमशेदपुर रखा गया. यह दिवंगत रतन टाटा की दूरदृष्टि थी जिसने जमशेदपुर के विकास को गति दी और इसे वैश्विक मानचित्र पर ला खड़ा किया. उन्होंने पहली बार 1963 में जमशेदपुर का दौरा किया था, ताकि यह देख सकें कि टाटा स्टील, कैसे काम करती है. इसके बाद उन्होंने 1965 में अपने प्रशिक्षण कौशल को निखारने के लिए शहर का दौरा किया. रतन टाटा 1993 में टाटा स्टील के चेयरमैन बने. उनका पिछले साल नौ अक्टूबर को निधन हो गया.

    Share Bazar: शेयर बाजारों में सकारात्मक शुरुआत के बाद गिरावट, पर टाटा स्टील के शेयर लाभ में चल रहे, जानें अन्य कंपनियों के शेयर का हाल?

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    he will be seen in the state's tableau in the Republic Day parade one of the architects of Steel City Jamshedpur Ratan Tata: Jharkhand will pay tribute to the late industrialist 'Ratan Tata'
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Assembly: झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र का आज आखिरी दिन, विपक्ष ने कई मुद्दों को लेकर सवाल उठाया, सत्ता पक्ष ने केंद्र पर सहयोग नहीं करने का लगाया आरोप

    December 11, 2025

    Share Bazar: शेयर बाजारों में सकारात्मक शुरुआत के बाद गिरावट, पर टाटा स्टील के शेयर लाभ में चल रहे, जानें अन्य कंपनियों के शेयर का हाल?

    December 11, 2025

    Tata Steel: टाटा स्टील ने ओडिशा की त्रिवेणी पेलेट प्राइवेट लिमिटेड में बहुमत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए किया समझौता

    December 11, 2025
    Recent Post

    Jharkhand Assembly: झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र का आज आखिरी दिन, विपक्ष ने कई मुद्दों को लेकर सवाल उठाया, सत्ता पक्ष ने केंद्र पर सहयोग नहीं करने का लगाया आरोप

    December 11, 2025

    Share Bazar: शेयर बाजारों में सकारात्मक शुरुआत के बाद गिरावट, पर टाटा स्टील के शेयर लाभ में चल रहे, जानें अन्य कंपनियों के शेयर का हाल?

    December 11, 2025

    Tata Steel: टाटा स्टील ने ओडिशा की त्रिवेणी पेलेट प्राइवेट लिमिटेड में बहुमत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए किया समझौता

    December 11, 2025

    Jharkhand wildlife census: झारखंड में वन्य जीवों की 15 दिसंबर से शुरू होगी गिनती, 1600 कर्मचारी होंगे तैनात, ‘इकोलॉजिकल ऐप’ से होगी गणना

    December 11, 2025

    Bihar Politics: Vijay Krishna Resign: बिहार चुनाव के बाद RJD को एक और झटका, बाढ़ से नीतीश कुमार को हराने वाले नेता ने छोड़ी पार्टी

    December 11, 2025
    Advertisement
    © 2025 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group