Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Ratan Tata: अब दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा के नाम से जाना जायेगा तेलंगाना का ग्रीनफील्ड रेडियल रोड
    Breaking News

    Ratan Tata: अब दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा के नाम से जाना जायेगा तेलंगाना का ग्रीनफील्ड रेडियल रोड

    News DeskBy News DeskDecember 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Hydrabad. तेलंगाना सरकार ने रविवार को कहा कि उसने प्रस्तावित ‘रीजनल रिंग रोड’ (आरआरआर) पर आगामी ग्रीनफील्ड रेडियल रोड का नाम दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा के नाम पर रखने का फैसला किया है.सरकार ने एक विज्ञप्ति में कहा कि एक अन्य प्रस्ताव में हैदराबाद में अमेरिका के महावाणिज्य दूतावास के साथ एक हाई-प्रोफाइल सड़क का नाम ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ रखा जाएगा. राज्य सरकार विदेश मंत्रालय और अमेरिकी दूतावास को पत्र लिखकर योजनाओं की जानकारी देगी. इस साल की शुरुआत में मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने दिल्ली में वार्षिक यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम (यूएसआईएसपीएफ) सम्मेलन को संबोधित करते हुए हैदराबाद में प्रमुख सड़कों का नामकरण अग्रणी वैश्विक कंपनियों के नाम पर रखने का प्रस्ताव रखा था.

    इसके अलावा गूगल और गूगल मैप्स के वैश्विक प्रभाव एवं योगदान को मान्यता देने के लिए एक प्रमुख मार्ग का नाम ‘गूगल स्ट्रीट’ रखा जाएगा. विज्ञप्ति में कहा गया है कि हैदराबाद के वित्तीय जिले में गूगल के आगामी परिसर के साथ वाली सड़क को यह नाम मिलेगा, जो अमेरिका के बाहर कंपनी का सबसे बड़ा परिसर होगा.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    ये प्रस्ताव तेलंगाना सरकार की उस पहल का हिस्सा हैं, जिसके तहत राज्य को नवाचार-संचालित विकास का केंद्र बनाया जाना है. विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप माइक्रोसॉफ्ट और विप्रो के नाम पर भी हैदराबाद के किसी स्थान का नाम रखे जाने की उम्मीद है, जिसमें विप्रो जंक्शन और माइक्रोसॉफ्ट रोड शामिल होंगे.
    राज्य सरकार विशिष्ट व्यक्तियों और कंपनियों के सम्मान में अतिरिक्त सड़कों के नाम रखने पर विचार कर रही है.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Ratan Tata: Telangana's Greenfield Radial Road will now be named after the late industrialist Ratan Tata. Ratan Tata: अब दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा के नाम से जाना जायेगा तेलंगाना का ग्रीनफील्ड रेडियल रोड
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group