Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»मोरहाबादी और अरगोड़ा में रावण दहन, मुख्यमंत्री ने की सुख, शांति और समृद्धि की कामना
Headlines

मोरहाबादी और अरगोड़ा में रावण दहन, मुख्यमंत्री ने की सुख, शांति और समृद्धि की कामना

News DeskBy News DeskOctober 2, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

रांची. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गुरुवार को “विजयादशमी” के पावन अवसर पर रांची स्थित मोरहाबादी मैदान में पंजाबी-हिंदू बिरादरी दशहरा कमिटी और श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा की ओर से आयोजित भव्य दशहरा एवं रावण दहन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.

मुख्यमंत्री ने दशहरा के पावन पर्व पर समस्त राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व हमारी संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक है. बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देने वाला यह त्योहार समाज को सदा सही दिशा में प्रेरित करता है.

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को Diwali का तोहफा! महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अप्रैल में भी बढ़ा था 2%

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज दशहरा का अंतिम पड़ाव है और खराब मौसम होने के बावजूद बड़ी संख्या में लोग इस आयोजन में शामिल हुए हैं. यह हमारी संस्कृति और परंपरा के प्रति लोगों के गहरे जुड़ाव को दर्शाता है. इस सामाजिक समरसता के लिए आप सभी को कोटि-कोटि धन्यवाद देता हूं. राज्य सरकार हमारी संस्कृति को आगे बढ़ाने और इसे जीवंत बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत है. मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयादशमी का यह पर्व समाज में बुराई पर अच्छाई की, अन्याय पर न्याय की और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देता है. उन्होंने विश्वास जताया कि झारखंड की जनता आपसी भाईचारे और सामंजस्य के साथ मिलकर राज्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी. इस दौरान मुख्यमंत्री ने धनुष के जरिये तीर मारकर रावन का, विधायक सीपी सिंह ने तीर मारकर मेघनाथ और रक्षा राज्य मंत्री ने तीर मारकर कुंभकरण का दहन किया. इसके पहले फायर और लेजर शो दिखाया गया. रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. साथ ही इस दौरान लंका दहन भी हुआ.

Adityapur: आदित्यपुर में विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार, दहेज हत्या का आरोप

इस अवसर पर केंदीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ, मंत्री राधाकृष्ण किशोर, विधायक सी.पी सिंह, विधायक नवीन जायसवाल, झारखंड सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री विनोद पांडे, जेएससीए के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, पंजाबी- हिन्दू बिरादरी दशहरा कमेटी, मोरहाबादी के अध्यक्ष सुधीर उग्गल, चेयरमैन कुणाल अजमानी, पूर्व अध्यक्ष राजेश खन्ना, श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के अध्यक्ष पंकज कुमार साहू, नरेंद्र प्रसाद साहू, पंचानंद कुमार, कंचन साहू, रवि साहू समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को Diwali का तोहफा! महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अप्रैल में भी बढ़ा था 2%

October 28, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार, दहेज हत्या का आरोप

October 28, 2026

Jamshedpur: कदमा में अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, लोडेड देशी कट्टा और दो गोलियां बरामद

October 28, 2026
Recent Post

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को Diwali का तोहफा! महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अप्रैल में भी बढ़ा था 2%

October 28, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार, दहेज हत्या का आरोप

October 28, 2026

Jamshedpur: कदमा में अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, लोडेड देशी कट्टा और दो गोलियां बरामद

October 28, 2026

Congress अध्यक्ष खरगे की ‘बाप’ वाली टिप्पणी पर BJP ने जारी किया गाना ‘…आंखें झुका लो, कान खोल के सुन लो, मोदी कहीं नहीं जाएगा’

October 28, 2026

Tata Group को ‘आपराधिक तरीके से बर्बाद’ किया जा रहा, कारोबारी जगत चुप क्यों? Rahul Gandhi का PM मोदी और शाह पर बड़ा आरोप

October 28, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group