Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»आर.बी.सिंह मेमोरियल ट्रस्ट,जमशेदपुर के द्वारा आयोजित द्वितीय मेगा नि:शुल्क कंबल वितरण शिविर में 5000 से अधिक जरूरतमंदों के बीच किया गया कंबल वितरित, 85 स्वैच्छिक महिला-पुरुष रक्तदाताओं ने किया रक्तदान
    Bihar

    आर.बी.सिंह मेमोरियल ट्रस्ट,जमशेदपुर के द्वारा आयोजित द्वितीय मेगा नि:शुल्क कंबल वितरण शिविर में 5000 से अधिक जरूरतमंदों के बीच किया गया कंबल वितरित, 85 स्वैच्छिक महिला-पुरुष रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

    News DeskBy News DeskDecember 4, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    आर.बी.सिंह मेमोरियल ट्रस्ट,जुगसलाई,जमशेदपुर के द्वारा एम.ई.रोड, राजस्थान शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित द्वितीय नि:शुल्क कंबल वितरण समारोह में 5000 से अधिक जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया l

    इस दौरान ट्रस्ट द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें 85 से अधिक यूनिट रक्त संग्रह हुआ l रक्तदान शिविर में महिलाओं की भागीदारी अद्भुत एवं सराहनीय रही l

    उद्यमी सह समाजसेवी शिवजी सिंह उर्फ गुड्डू सिंह तथा उनके अनुज श्याम सिंह के नेतृत्व में अपने पिता स्वर्गीय आर.बी.सिंह जी के स्मृति में एवं उनके परिवार के सदस्यों के द्वारा नि:शुल्क कंबल वितरण शिविर जैसा पुण्य कार्य हर वर्ष कराया जाता हैl

    कार्यक्रम को सफल बनाने में उनके परिवार के सभी सदस्य के अलावा उनके अन्य शुभचिंतक जाति-धर्म से ऊपर उठकर लगे दिखे l

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    शिविर का उद्घाटन स्वर्गीय आर.बी.सिंह की धर्मपत्नी विमला देवी सिंह ने स्वर्गीय आर.बी.सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया l

    कार्यक्रम को सफल बनाने में सैकड़ो वालंटियर सुबह से कार्यक्रम के समापन तक लगे रहे ताकि शिविर में नि:शुल्क कंबल लेने आने वाले जरूरतमंदों एवं रक्तदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो l

    कंबल पाने के लिए लोग सुबह से ही कतार बंद होकर आसानी से कंबल प्राप्त कर रहे थे और स्वर्गीय आर.बी. सिंह मेमोरियल ट्रस्ट एवं आयोजक को धन्यवाद देते देखे गएl कंबल लेने वालों का कहना था कि इस ठंड में बीते वर्ष की भांति इस वर्ष भी हजारों- हजार की संख्या में उच्च गुणवत्ता का कमल वितरण करने से गरीबों का कल्याण हुआ है, भगवान स्वर्गीय आर.बी.सिंह की आत्मा को शांति प्रदान करें एवं ईश्वर उनके परिवार का भी कल्याण करेंl

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    शिविर में उपस्थित अतिथि जमशेदपुर पूर्व के विधायक सरयू राय एवं जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी समेत उन अतिथियों ने आर.बी. सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा आयोजित कार्यक्रम का एक स्वर से सराहना किया गया और बताया गया कि समाज के उत्थान में इस प्रकार का कार्यक्रम काफी सराहनीय है ,अन्य लोगों को भी इस कार्यक्रम से प्रेरणा लेकर समाज सेवा करनी चाहिए lअतिथियों ने ईश्वर से कामना की कि आर.बी.सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के ट्रस्टी का भगवान और भी भला करें ताकि इससे भी ज्यादा बढ़-चढ़ कर समाज सेवा कर सके l

    शिविर में उपस्थित रक्तदाताओं एवं हजारों अन्य गणमान्य सदस्यों को जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी, सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विजय आनंद मुनका ,पूर्व डीआईजी राजीव रंजन सिंह, क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह, पुलिस एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारी चंद्रगुप्त सिंह,भाजपा नेता कुणाल सारंगी ,अभय सिंह, विनोद सिंह, रामबाबू तिवारी, गुंजन यादव,अविनाश सिंह राजा, अनिल मोदी उद्यमी सह समाजसेवी शिव शंकर सिंह, संजय दुबे, छीतरमल धूत,सूरज भदानी, चंदन मित्तल, राजेश सिंह बम,अशोक गोयल, संदीप मुरारका, राजेश सिंह बम, चंचल सिंह भाटिया, रूपेश कटियार के अलावा अन्य भी संबोधित कियाl

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Rb singh memorial trust
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    June 2, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    June 2, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी में महिला की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    June 2, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    June 2, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी में महिला की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    Jamshedpur: आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर-3 में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, जमकर हुई मारपीट

    June 2, 2026

    Jamshedpur. जुगसलाई के मिल्लत नगर में जनरल स्टोर के बाहर दो युवकों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत

    June 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group