Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»RBI Announcement: बैंक कर्ज न चुकाने वाले ग्राहक के मोबाइल फोन की सेवाएं नहीं कर सकेंगे बाधित, आरबीआई ने रखा प्रस्ताव
    Breaking News

    RBI Announcement: बैंक कर्ज न चुकाने वाले ग्राहक के मोबाइल फोन की सेवाएं नहीं कर सकेंगे बाधित, आरबीआई ने रखा प्रस्ताव

    News DeskBy News DeskMay 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Mumbai. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बकाया कर्ज की वसूली के दौरान सख्त और अनुचित तरीकों पर रोक लगाने के लिए नए नियम प्रस्तावित किए हैं। इसके तहत बैंक चूककर्ता उधारकर्ताओं के मोबाइल फोन की सेवाओं को बंद या सीमित नहीं कर सकेंगे। केंद्रीय बैंक ने बुधवार को जारी संशोधित मसौदा दिशानिर्देशों में कहा कि कोई भी बैंक कर्ज वसूली के लिए ऐसी प्रौद्योगिकी व्यवस्था का इस्तेमाल नहीं कर सकता, जिससे उधारकर्ता के मोबाइल फोन या टैबलेट की कार्यक्षमता बाधित हो।

    हालांकि, आरबीआई ने इस नियम के अपवाद के तौर पर कहा है कि यदि मोबाइल फोन को खुद बैंक द्वारा आवंटित कर्ज से ही खरीदा गया है, तो बैंक उसकी कुछ सुविधाओं को सीमित कर सकता है।
    इसके लिए भी शर्त यह है कि मोबाइल फोन का वह ऋण 90 दिन से अधिक समय तक बकाया हो और उधारकर्ता ने नोटिस के बावजूद भुगतान न किया हो।

    Jamshedpur: जुगसलाई में दिनदहाड़े महिला से सोने की गहने की छिनतई, आरोपी गिरफ्तार

    हालांकि, केंद्रीय बैंक ने कहा है कि बैंक किसी प्रौद्योगिकी की मदद से इंटरनेट, इनकमिंग कॉल, आपातकालीन एसओएस और सरकारी सुरक्षा संदेश जैसी जरूरी सेवाओं को बाधित नहीं कर सकेंगे। यदि उधारकर्ता बकाया चुका देता है, तो एक घंटे के भीतर सभी सेवाएं बहाल करनी होंगी। ऐसा न करने पर बैंक को 250 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से मुआवजा देना होगा।

    Jamahedpur: हिमांशु सिंह मर्डर मामले में गिरफ्तार बार संचालक एवं भाजपा नेता नीरज सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आ रही पुलिस

    रिजर्व बैंक ने यह भी स्पष्ट किया कि कर्ज वसूली के लिए नियुक्त एजेंटों द्वारा अभद्र भाषा का इस्तेमाल, सोशल मीडिया पर उधारकर्ता की जानकारी साझा करना, या बार-बार कॉल करना और संदेश भेजना ‘कठोर वसूली तरीकों’ में शामिल होगा। इन सभी तरीकों पर रोक रहेगी।
    दिशानिर्देशों के मसौदे के अनुसार, बैंकों को वसूली कॉल का रिकॉर्ड रखना होगा, जिसमें कॉल की संख्या, समय और बातचीत का विवरण शामिल होगा। केंद्रीय बैंक ने कहा कि इन प्रस्तावित नियमों को एक अक्टूबर, 2026 से लागू करने की योजना है। हितधारक 31 मई तक अपने सुझाव दे सकते हैं।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    RBI Announcement: Banks will not be able to interrupt mobile phone services of customers who do not repay their loans RBI Announcement: बैंक कर्ज न चुकाने वाले ग्राहक के मोबाइल फोन की सेवाएं नहीं कर सकेंगे बाधित RBI has proposed. आरबीआई ने रखा प्रस्ताव
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: जुगसलाई में दिनदहाड़े महिला से सोने की गहने की छिनतई, आरोपी गिरफ्तार

    July 7, 2026

    Jamahedpur: हिमांशु सिंह मर्डर मामले में गिरफ्तार बार संचालक एवं भाजपा नेता नीरज सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आ रही पुलिस

    July 7, 2026

    Jamshedpur: छोटा गोविंदपुर में अवैध हथियार के साथ बड़ी आपराधिक वारदात की साजिश रचने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    July 7, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: जुगसलाई में दिनदहाड़े महिला से सोने की गहने की छिनतई, आरोपी गिरफ्तार

    July 7, 2026

    Jamahedpur: हिमांशु सिंह मर्डर मामले में गिरफ्तार बार संचालक एवं भाजपा नेता नीरज सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आ रही पुलिस

    July 7, 2026

    Jamshedpur: छोटा गोविंदपुर में अवैध हथियार के साथ बड़ी आपराधिक वारदात की साजिश रचने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    July 7, 2026

    Jamshedpur: बर्मामाइंस पुलिस ने चापड़ के बल पर हुई लूटपाट की घटना का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

    July 7, 2026

    Jamshedpur News: जुगसलाई ओवरब्रिज की खराब लाइटें ठीक हों: अनिल मोदी 

    July 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group