Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Republic Day ‘chaibasa’: चाईबासा के पुलिस लाइन ग्राउंड में मंत्री दीपक बिरुआ ने झंडा फहराया, बोले-सरकार लोगों के लिए चला रही कल्याणकारी योजनाएं
    Breaking News

    Republic Day ‘chaibasa’: चाईबासा के पुलिस लाइन ग्राउंड में मंत्री दीपक बिरुआ ने झंडा फहराया, बोले-सरकार लोगों के लिए चला रही कल्याणकारी योजनाएं

    News DeskBy News DeskJanuary 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chaibasa. चाईबासा में 76 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहर के पुलिस लाइन ग्राउंड में झारखंड सरकार के भू-राजस्व सह परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने झंडा फहराया. इस अवसर पर मंत्री दीपक बिरुआ के द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया. इस दौरान मंत्री ने अपनी संबोधन में सरकार के द्वारा किए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनता को बताया.

    उक्त समारोह में केंद्रीय रिजर्व बल 1 दल, जिला सशस्त्र पुलिस 2 दल, सहायक पुलिस बल 2 दल (महिला-पुरुष), गृह रक्षक 1 दल, एनसीसी- टाटा कॉलेज/मांगी लाल रुंगटा उच्च विद्यालय, स्काउट एंड गाइड-चाईबासा की कुल 10 प्लाटून तथा संत जेवियर उच्च विद्यालय-लुपंगुटू की बैंड पार्टी के द्वारा परेड में भाग लिया गया. साथ ही जिला स्तरीय विभिन्न विभागों के द्वारा विभागीय आधारित झांकियों का प्रदर्शन किया गया, जिसमें प्रथम स्थान पर जिला स्वास्थ्य विभाग, द्वितीय स्थान पर जिला जनसंपर्क विभाग और तृतीय स्थान से जिला पशुपालन एवं मत्स्य विभाग को सम्मानित किया गया.

    Jamshedpur: बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, चांडिल डैम के 13 गेट खुले, स्वर्णरेखा उफनाई, खरकई नदी खतरे के निशान से ऊपर

    जमशेदपुर में मंत्री रामदास सोरेन ने फहराया तिरंगा
    जमशेदपुर का मुख्य झंडोत्तोलन कार्यक्रम बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में आयोजित हुआ. इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन मौजूद थे. शिक्षा मंत्री का यहां आने पर जमशेदपुर के प्रशासनिक अधिकारियों ने अभिनंदन किया. इस दौरान पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल, एसडीओ शताब्दी मजूमदार, एसएसपी किशोर कौशल के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे. बता दें कि झारखंड अलग राज्य बनने के बाद पहली बार जमशेदपुर गोपाल मैदान में मंत्री ने झंडा फहराया है.

    झंडोतोलन करने के बाद रामदास सोरेन ने अपने संबोधन में गणतंत्र दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए शहीद जवानों, क्रांतिकारियों को याद कर नमन करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि संविधान से ही देश है. मौके पर रामदास सोरेन सरकार की विभिन्न योजनाओं की उपलब्धियों को बताते हुए कहा की आज शहीदों के सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है.

    Jharkhand: 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची से जोड़ने की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश, 15 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Republic Day 'chaibasa': Minister Deepak Birua hoisted the flag at the Police Line Ground of Chaibasa said - Government is running welfare scheme
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, चांडिल डैम के 13 गेट खुले, स्वर्णरेखा उफनाई, खरकई नदी खतरे के निशान से ऊपर

    August 31, 2026

    Jharkhand: 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची से जोड़ने की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश, 15 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

    August 31, 2026

    CID ने JSSC ‘भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं’ के मामले में एक और व्यक्ति को किया गिरफ्तार

    August 31, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, चांडिल डैम के 13 गेट खुले, स्वर्णरेखा उफनाई, खरकई नदी खतरे के निशान से ऊपर

    August 31, 2026

    Jharkhand: 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची से जोड़ने की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश, 15 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

    August 31, 2026

    CID ने JSSC ‘भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं’ के मामले में एक और व्यक्ति को किया गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Share Market: शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 226.60 अंक टूटा, टाटा स्टील के शेयर में गिरावट दर्ज

    August 31, 2026

    “आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ में बोली कांग्रेस, परिसीमन के जरिये आदिवासियों की सीट घटाने की साजिश में जुटी भाजपा व आरएसएस

    August 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group