Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»RICHEST CM IN INDIA : देश के सबसे धनी मुख्यमंत्रियों में चंद्रबाबू नायडू सबसे ऊपर, ममता सबसे नीचे
Headlines

RICHEST CM IN INDIA : देश के सबसे धनी मुख्यमंत्रियों में चंद्रबाबू नायडू सबसे ऊपर, ममता सबसे नीचे

News DeskBy News DeskJanuary 1, 2025Updated:January 1, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

नई दिल्ली. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ( एडीआर) ने सोमवार को एक रिपोर्ट जारी करते हुए, देशभर के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति की जानकारी साझा की है. देश के सबसे धनी मुख्यमंत्री और सबसे अधिक संपत्ति के मालिक आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू हैं. वहीं, अरुणाचल प्रदेश के सीएम, पेमा खांडू दूसरे पायदान पर हैं. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कुल संपत्ति 25 करोड़ रुपये है.

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ( एडीआर) द्वारा जारी किए गए, एक रिपोर्ट में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की एक सूची साझा की गई. इस रिपोर्ट में कुल 931 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू टॉप पर हैं. अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू, 332 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ दूसरे पायदान पर हैं. इससे निचले और तीसरे स्तर पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया, 51 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं.

देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्रियों की सूची में सबसे निचले स्थान पर, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं. ममता बनर्जी की कुल संपत्ति मात्र 15 लाख रुपये है. इस सूची में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की संपत्ति 25.33 करोड़ रुपये बताई गई है. जम्मू- कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला की कुल संपत्ति 55 लाख रुपये है. इस सूची में वह ममता बनर्जी के बाद सबसे कम संपत्ति वाले दूसरे सीएम हैं. सबसे कम संपत्ति वाले मुख्यमंत्रियों की सूची में तीसरे स्थान पर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन शामिल हैं.

Congress 2014 से चुनाव क्यों हार रही? पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर पूछा

देश भर के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों में से 6 की आयु 71 से 80 वर्ष के बीच है. सबसे उम्रदराज मुख्यमंत्री केरल के पिनाराई विजयन हैं. उनकी आयु 77 वर्ष है. दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी सबसे कम उम्र की मुख्यमंत्री हैं. उनकी आयु 38 वर्ष है. यदि शैक्षणिक योग्यता की बात की जाए, तो 27 मुख्यमंत्रियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक है. तीन मुख्यमंत्री 12 वीं और एक 10 वीं पास हैं.

मुख्यमंत्रियों की औसत संपत्ति भारत की प्रति व्यक्ति आय से 7. 3 गुना अधिक 

Railway Big Issue: यात्री ट्रेनों के Engine की कमी, कम गति वाले मालगाड़ियों के Locomotive से चलाई जा रहीं रेलगाड़ियां

इस रिपोर्ट के अनुसार देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सभी मुख्यमंत्रियों की औसत संपत्ति 52.59 करोड़ रुपये है, जो की भारत की प्रति व्यक्ति आय से 7. 3 गुना अधिक है. यदि भारत के प्रति व्यक्ति आय की बात की जाए तो, 2023- 24 में प्रति व्यक्ति आय 1 लाख 85 हजार 854 रुपये थी. इस दौरान यदि मुख्यमंत्रियों की औसत आय की बात की जाए, तो यह 13 लाख 64 हजार 310 रुपये थी.

 

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Congress 2014 से चुनाव क्यों हार रही? पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर पूछा

October 11, 2026

Railway Big Issue: यात्री ट्रेनों के Engine की कमी, कम गति वाले मालगाड़ियों के Locomotive से चलाई जा रहीं रेलगाड़ियां

October 11, 2026

Saraikela: चांडिल में अपराधियों ने हथियार के बल पर परिवार को बंधक बना की लूटपाट, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

October 11, 2026
Recent Post

Congress 2014 से चुनाव क्यों हार रही? पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर पूछा

October 11, 2026

Railway Big Issue: यात्री ट्रेनों के Engine की कमी, कम गति वाले मालगाड़ियों के Locomotive से चलाई जा रहीं रेलगाड़ियां

October 11, 2026

Saraikela: चांडिल में अपराधियों ने हथियार के बल पर परिवार को बंधक बना की लूटपाट, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

October 11, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल, वाटर कैनन, रबर बुलेट और टियर गैस गन के इस्तेमाल का किया अभ्यास

October 11, 2026

Jamshedpur Court Dicision: अबीर-गुलाल लगाने को लेकर विवाद में कोवाली के मझगांव में मारपीट के मामले में 7 आरोपी दोषी करार

October 11, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group