Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»CM नीतीश कुमार और उनकी पार्टी JDU को खत्म करने की साजिश रच रही है भाजपा, RJD नेता तेजस्वी यादव का आरोप
    Breaking News

    CM नीतीश कुमार और उनकी पार्टी JDU को खत्म करने की साजिश रच रही है भाजपा, RJD नेता तेजस्वी यादव का आरोप

    News DeskBy News DeskMarch 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna. बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया कि वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) को खत्म करने की साजिश रच रही है। तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से हटने से संबंधित घटनाक्रम पर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सब जानते हैं कि बिहार के चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने नारा दिया था – ‘2025 से 30 फिर से नीतीश’। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और राजग के घटक दल जानते हैं कि किस प्रकार तंत्र-मंत्र और पूरे सिस्टम का इस्तेमाल कर चुनाव लड़ा गया।

    उन्होंने कहा, उस समय भी हमने कहा था कि भाजपा के लोगों ने नीतीश कुमार को ‘हाईजैक’ कर लिया है और उन्हें दोबारा कुर्सी पर बैठने नहीं देंगे। हमने कहा था कि वे छह महीने से ज्यादा कुर्सी पर नहीं रहेंगे। भाजपा जिसके साथ भी रही है, उसे बर्बाद करने का काम किया है। भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), दलित और आदिवासी विरोधी पार्टी है। तेजस्वी यादव ने यह टिप्पणी राजद के राज्यसभा उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह के नामांकन के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान की।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    उन्होंने कहा कि भाजपा नहीं चाहती कि बिहार में ऐसा नेता रहे जो ओबीसी या दलितों की बात करता हो और वह एक ‘रबड़ स्टांप मुख्यमंत्री’ चाहती है। तेजस्वी ने कहा कि राज्य में जो सत्ता परिवर्तन हो रहा है, वह जनभावनाओं के खिलाफ है और लोग भाजपा के चाल-चरित्र को समझते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमने नीतीश कुमार के साथ भी काम किया है, लेकिन अधिकतर समय हम विपक्ष में रहे। 28 जनवरी 2024 को जब जदयू ने हमारा साथ छोड़ा था, तब भी हमने कहा था कि भाजपा अंततः उन्हें समाप्त करने की कोशिश करेगी। हमें उनके प्रति पूरी सहानुभूति है। उन्होंने बिहार की जो सेवा की है, उसके लिए हम उन्हें धन्यवाद देना चाहते हैं।’’

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में जो राजनीतिक घटनाक्रम हो रहा है, वह किसी सामान्य राजनीतिक प्रक्रिया का हिस्सा नहीं, बल्कि एक सुनियोजित रणनीति का परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा वही “महाराष्ट्र मॉडल” बिहार में लागू करने की कोशिश कर रही है, जिसके जरिए सहयोगी दलों को कमजोर कर सत्ता संतुलन अपने पक्ष में किया जाता है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पहले से ही यह कहती आ रही थी कि भाजपा ने नीतीश कुमार को पूरी तरह अपने नियंत्रण में ले लिया है। उनके अनुसार अब जो राजनीतिक परिस्थितियां बन रही हैं, उससे यह बात स्पष्ट हो रही है कि भाजपा की रणनीति सहयोगी दलों को धीरे-धीरे कमजोर कर अपनी राजनीतिक ताकत बढ़ाने की रही है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    CM नीतीश कुमार और उनकी पार्टी JDU को खत्म करने की साजिश रच रही है भाजपा RJD leader Tejashwi Yadav alleges that the BJP is conspiring to destroy CM Nitish Kumar and his party RJD नेता तेजस्वी यादव का आरोप the JDU.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group