Site icon Lahar Chakra

Road Accident: ट्रेलर से सीधी टक्कर में बाइक के उड़े परखच्चे, हादसे में 3 युवकों की मौत, कड़ी मशक्कत से शवों को पुलिस ने बाहर निकाला

Simdega. सिमडेगा में सोमवार की देर शाम बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई. हादसा कोलेबिरा-गुमला एनएच-143 पर तपकरा डैम के पास हुई. तीनों एक ही बाइक पर सवार थे. बाइक सवारों की एक ट्रेलर से सीधी टक्कर हो गई. हादसे में बाइक सवार तीन में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि तीसरे ने अस्पताल जाने के क्रम में दम तोड़ दिया.

मृतकों की पहचान कोलेबिरा थाना क्षेत्र के लचरागढ़ पंचायत के कोंबाकेरा निवासी सूरज बाधवार, अमृत बाधवार और कोलेबिरा पहाड़ टोल निवासी मानु टेटे के रूप में की गई. हादसे में सूरज और अमृत ट्रेलर के नीचे जा फंसे और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, तीसरा मानु उछलकर ट्रेलर के साइड में जा गिरा. इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया.चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मानु को रिम्स रेफर कर दिया, लेकिन रिम्स जाने के दौरान उसकी भी मौत हो गई.

Exit mobile version