Site icon Lahar Chakra

Road Accident: रांची में भीषण सड़क हादसा, कार ने स्कूटी सवार और पैदल यात्री को मारी टक्कर, सिविल कोर्ट के पेशकार समेत तीन लोगों की मौत

Ranchi. रांची के नामकुम स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर शनिवार रात सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी. तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार और पैदल यात्री को ठोकर मार दी और पलट गयी. इस हादसे में रांची सिविल कोर्ट के पेशकार प्रवीर हांसदा, विकास केंद्र धनबाद के शिक्षक सोम सिन्हा और कार चालक की मौत हो गई है. हादसे को लेकर सोम सिन्हा के परिजनों ने बताया कि रात में 10 बजकर 12 मिनट पर सोम सिन्हा से बात हुई थी वो पैदल ही घर लौट रहे थे.

परिजनों ने बताया कि जब काफी देर तक सोम घर नहीं पहुंचे तो वो उनकी खोजबीन के लिए निकले लेकिन वो कही नजर नहीं आए. हालांकि उनकी नजर एक सड़क हादसे पर भी पड़ी लेकिन वो आगे बढ़ गए. जब कहीं सोम का पता नहीं चला तो हादसे वाली जगह पहुंचे जहां उनका चप्पल देख पहचाना गया. वहीं यही हाल प्रवीर हांसदा के परिजनों का भी रहा उन्हें भी प्रवीर के हादसे की जानकारी ब्रिज पर पड़े जूते से मिली.

Exit mobile version