Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Road Accident: पिछले 24 घंटों में सड़क हादसों में झारखंड में 8 लोगों की मौत, कई लोग घायल, बरहेट के पास एक छात्रा सहित 4 जानें गयीं
    Breaking News

    Road Accident: पिछले 24 घंटों में सड़क हादसों में झारखंड में 8 लोगों की मौत, कई लोग घायल, बरहेट के पास एक छात्रा सहित 4 जानें गयीं

    News DeskBy News DeskJanuary 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड में पिछले 24 घंटों में विभिन्न हिस्सों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। शुक्रवार को बरहेट-बड़हरवा मुख्य सड़क पर एक ऑटोरिक्शा और एक तेल टैंकर के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत में एक स्कूली छात्रा सहित चार लोगों की मौत हो गई। बड़हरवा के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) नितिन खंडेलवाल ने बताया कि ऑटोरिक्शा बरहेट से बड़हरवा जा रहा था, तभी विपरीत दिशा से आ रहे टैंकर से उसकी भिड़ंत हो गई.

    एसडीपीओ ने बताया कि दुर्घटना में मारे गए लोगों की पहचान समरा साह (30), रंदानी सोरेन (30) और स्कूली छात्रा शांति हेम्ब्रम (छह) और ऑटोरिक्शा चालक अमल कुमार के रूप में हुई है। एक अधिकारी ने बताया, “तेल टैंकर का चालक वाहन को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया।” उन्होंने बताया कि हादसे में घायल लोगों को रांगा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पलामू जिले के डुमरी गांव में एक अन्य दुर्घटना में, मोटरसाइकिल के सड़क से फिसल जाने के कारण दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। लेसलीगंज के एसडीपीओ मनोज कुमार झा ने बताया कि मृतकों की पहचान मनोज तुरी (26) और प्रेम भारती (25) के रूप में हुई है।

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    रांची में बृहस्पतिवार रात बिरसा चौक के पास एक पेट्रोल पंप के नजदीक तेज रफ्तार कार की टक्कर से 26-वर्षीय एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। जगन्नाथपुर पुलिस थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान विवेक कुमार तिर्की के रूप में हुई है। गोड्डा जिले में एक अन्य दुर्घटना में, बृहस्पतिवार रात पोरैयाहाट पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत भाटोंडा राजमार्ग पर एक कार और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया।

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    गोड्डा के डीएसपी जे.पी.एन. चौधरी ने बताया कि कार में तीन लोग सवार थे, जिनमें से गोड्डा के हरिपुर निवासी 27 वर्षीय निरंजन मिर्धा की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि, तीसरे व्यक्ति को चोट नहीं आई है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    4 including a student lost their lives near Barhet. 8 people died in road accidents in Jharkhand many were injured Road Accident: In the last 24 hours Road Accident: पिछले 24 घंटों में सड़क हादसों में झारखंड में 8 लोगों की मौत कई लोग घायल बरहेट के पास एक छात्रा सहित 4 जानें गयीं
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group