Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Road Accident: कार पेड़ से टकराने के कारण नाबालिग की मौत, दो घायल, नौवीं का छात्र चला रहा था वाहन
Breaking News

Road Accident: कार पेड़ से टकराने के कारण नाबालिग की मौत, दो घायल, नौवीं का छात्र चला रहा था वाहन

News DeskBy News DeskSeptember 3, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Simdega. सिमडेगा जिले में बुधवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-143 पर एक एसयूवी के सड़क किनारे पेड़ से टकरा जाने से एक नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए. यह जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि वाहन चला रहा किशोर नौवीं कक्षा का छात्र है. सिमडेगा सदर थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि सुबह करीब 5.30 बजे सूचना मिली कि एक एसयूवी पेड़ से टकरा गई है. उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचने पर पता चला कि वाहन एक नाबालिग छात्र चला रहा था. उन्होंने बताया कि वाहन में चार नाबालिग सवार थे और वाहन के खैरन टोली के पास पहुंचने पर उसके चालक ने सड़क पर मवेशियों को बचाने के प्रयास में वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन पेड़ से टकरा गया.

कुमार ने बताया, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लगभग 16 वर्षीय सूफियां खान वाहन से बाहर उछलकर झाड़ियों में गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वाहन सवार दो अन्य किशोर – आयुष प्रसाद और अंकित कुमार – गंभीर रूप से घायल हुए हैं और सिमडेगा सदर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. उन्होंने बताया कि वाहन नौवीं कक्षा के छात्र अमन टोपनो का था और वही उसे चला रहा था और उसके साथ उसके तीन दोस्त सवार थे. कुमार ने बताया, “घटनास्थल पर टोपनो नहीं मिला. आशंका है कि वह दुर्घटनास्थल से फरार हो गया या किसी निजी नर्सिंग होम में इलाज करा रहा है.

Jamshedpur: छठ पर्व पर पूजा करने नदी गया था साकची का परिवार, घर को चोरों ने बनाया निशाना, 15 लाख के सोने के गहने हो गयी चोरी

मामले की जांच की जा रही है. मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. झारखंड में बुधवार को करम पर्व के कारण स्कूल बंद हैं और आशंका है कि किशोर वाहन लेकर लंबी सैर पर निकले थे, जिस दौरान दुर्घटना हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि अभिभावकों ने नाबालिग को वाहन चलाने की अनुमति क्यों दी. सिमडेगा के पुलिस अधीक्षक मोहम्मद अरशी ने भी नाबालिगों को वाहन सौंपने के लिए अभिभावकों को जिम्मेदार ठहराया.

Tata Steel: नीलाचल इस्पात का टाटा स्टील में विलय चालू वित्त वर्ष में पूरा होने की उम्मीद, NCLT की अंतिम मंजूरी मिलना अभी बाकी

उन्होंने कहा, हम सिमडेगा में यातायात नियमों और लापरवाह ड्राइविंग के खिलाफ लगातार जागरूकता अभियान चला रहे हैं. लेकिन अभिभावकों को भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए और बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति नहीं देनी चाहिए. यह गैरकानूनी है. पुलिस वाहन चालक और उसके परिजनों का पता लगाने की कोशिश कर रही है

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: छठ पर्व पर पूजा करने नदी गया था साकची का परिवार, घर को चोरों ने बनाया निशाना, 15 लाख के सोने के गहने हो गयी चोरी

November 16, 2026

Tata Steel: नीलाचल इस्पात का टाटा स्टील में विलय चालू वित्त वर्ष में पूरा होने की उम्मीद, NCLT की अंतिम मंजूरी मिलना अभी बाकी

November 16, 2026

Jamshedpur: अर्जुन मुंडा की मां की तबीयत बिगड़ी, रांची से जमशेदपुर लौटे पूर्व मुख्यमंत्री

November 16, 2026
Recent Post

Jamshedpur: छठ पर्व पर पूजा करने नदी गया था साकची का परिवार, घर को चोरों ने बनाया निशाना, 15 लाख के सोने के गहने हो गयी चोरी

November 16, 2026

Tata Steel: नीलाचल इस्पात का टाटा स्टील में विलय चालू वित्त वर्ष में पूरा होने की उम्मीद, NCLT की अंतिम मंजूरी मिलना अभी बाकी

November 16, 2026

Jamshedpur: अर्जुन मुंडा की मां की तबीयत बिगड़ी, रांची से जमशेदपुर लौटे पूर्व मुख्यमंत्री

November 16, 2026

Jamshedpur: डिमना लेक रोड की घाटी में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत

November 16, 2026

Jharkhand: PM मोदी ने झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं, जानें प्रधानमंत्री ने क्या कहा?

November 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group