Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Road Accident: टाटा-कांड्रा मार्ग पर सड़क हादसा; तेज रफ्तार ट्रेलर ने पहले स्कूटी, फिर बुलेट को रौंदा, शिक्षक समेत 3 लोगों की मौत, चालक फरार
Breaking News

Road Accident: टाटा-कांड्रा मार्ग पर सड़क हादसा; तेज रफ्तार ट्रेलर ने पहले स्कूटी, फिर बुलेट को रौंदा, शिक्षक समेत 3 लोगों की मौत, चालक फरार

News DeskBy News DeskDecember 18, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Gamahria.टाटा-कांड्रा मार्ग पर आइडीटीआर संस्थान के समीप बुधवार देर रात सड़क हादसे में एक शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गई. ट्रेलर रफ्तार में कांड्रा की ओर जा रहा था. इसी दौरान आगे चल रही एक स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी.टक्कर लगते ही स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. चालक के फरार होने के बाद ट्रेलर अनियंत्रित हो गया और सड़क पार करते हुए विपरीत दिशा से आ रही बुलेट से जा टकराया. बुलेट पर सवार दो युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तत्काल टाटा मोटर्स अस्पताल (टीएमएच) पहुंचाया. हालांकि इलाज के दौरान स्कूटी सवार युवक और बुलेट सवार घायल युवक ने भी दम तोड़ दिया. इस तरह इस हादसे में कुल तीन लोगों की मौत हो गई. स्कूटी सवार मृतक पूर्वी सिंहभूम जिले के गदड़ा स्थित मध्य विद्यालय में शिक्षक के रूप में पदस्थापित थे. वहीं बुलेट सवार दोनों युवक गम्हरिया निवासी थे, जिनकी पहचान नवीन पाल और अभिषेक पाल के रूप में की गई है.

Jamshedpur: बागबेड़ा के श्री दुर्गा ज्वेलर्स में चोरी की बड़ी वारदात, दीवार तोड़कर घुसे चोर; 5 लाख के आभूषण लेकर हो गये फरार, साथ में CCTV का DVR भी ले गए

घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को जब्त कर लिया है.फरार चालक की तलाश में छापेमारी कर रही है.

Jamshedpur: आजाद नगर के ओल्ड पुरुलिया रोड में 99 शोरूम में लगी आग, लाखों का नुकसान

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: बागबेड़ा के श्री दुर्गा ज्वेलर्स में चोरी की बड़ी वारदात, दीवार तोड़कर घुसे चोर; 5 लाख के आभूषण लेकर हो गये फरार, साथ में CCTV का DVR भी ले गए

October 19, 2026

Jamshedpur: आजाद नगर के ओल्ड पुरुलिया रोड में 99 शोरूम में लगी आग, लाखों का नुकसान

October 19, 2026

Airtel ने पेश किए Calling और SMS वाले तीन प्लान, 185 रुपये, 203 रुपये और 206 रुपये के रिचार्ज पर मिलेगी यह सुविधा?

October 19, 2026
Recent Post

RSS नेता, पूर्व उपराष्ट्रपति का रिश्तेदार बता कर 2.41 करोड़ रूपये की ठगी, CBI ने शुरू की कार्रवाई, पांच लोगों पर मामला दर्ज

October 19, 2026

Jharkhand: दुर्गापूजा की खुशियां मातम में बदलीं, प्रसाद बनाते समय सिलिंडर ब्लास्ट से चाची-भतीजी की मौत

October 19, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group