


Khunti. खूंटी जिले में रफ्तार के कहर ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान ले ली. घटना कर्रा थाना क्षेत्र के संगोर गांव के पास हुई, जब एक बाइक तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में बाइक सवाल तीनों लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक,न तो बाइक सवार और न ही बाइक पर बैठे किसी व्यक्ति ने हेलमेट पहना था. मृतकों में मालगो गांव के नवीस 48 वर्षीय रेला मिंज, उनके पुत्र 20 वर्षीय अभिषेक मिंज और उनके भतीजा 20 वर्षीय रोहित मिंज शामिल हैं. तीनों सुबह मालगो गांव से बिरदा गांव गए थे और वहां से अपने गांव मालगो लौट रहे थे. सूचना मिलने पर कर्रा पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को घटना की जानकारी दी.
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, रेला मिंज अपने पुत्र अभिषेक और भतीजे रोहित के साथ बिरदा गांव गए थे. परिजनों को भी नहीं पता कि वे बिरदा गांव क्यों गए थे. ग्रामीणों के अनुसार तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे. बाइक की गति बहुत तेज थी।इस कारण संगोर स्कूल के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर बाइक एक पेड़ से टकरा गई.
मेहा पंचायत के मुखिया और ग्रामीणों ने दुर्घटना की सूचना तत्काल कर्रा पुलिस को दी. सूचना मिलते ही कर्रा थाना पुलिस मौके पर पहुँचीं।जांच के बाद पुलिस शवों को बरामद कर कर्रा थाना ले गई. पहचान की प्रक्रिया के बाद परिजनों को घटना की सूचना दी गई. वहीं शवों पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.



