Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Road Accident : झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, नौ घायल
    Breaking News

    Road Accident : झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, नौ घायल

    News DeskBy News DeskApril 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Bokaro/ Hazaribag. झारखंड के बोकारो और हजारीबाग जिलों में बुधवार शाम हुए अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि नौ अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। बोकारो जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र के अंतर्गत चारगी घाटी क्षेत्र में बोकारो को रामगढ़ से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-23 पर एक ट्रक और एक टैंकर के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

    पेटरवार थाने के प्रभारी अधिकारी राजू मुंडा ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें पेटरवार के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    Jharkhand Weather Alert: मानसून के आगमन के साथ बारिश शुरू, 24 घंटे में वज्रपात से तीन महिलाओं समेत सात लोगों की मौत

    मुंडा ने कहा, “एनएच-23 खंड पर एक ट्रक और एक टैंकर के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में ट्रक का चालक ट्रक के बुरी तरह क्षतिग्रस्त अगले हिस्से में फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।”
    पुलिस अधिकारी ने बताया कि पेटरवार से गोला जा रहा एक ऑटो रिक्शा ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था तभी वह इसकी चपेट में आ गया, जिससे ऑटो रिक्शा चालक रविंद्र करमाली की मौके पर ही मौत हो गई।

    PM मोदी 20 जून को मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ससुराल पहाड़पुर गांव का करेंगे दौरा

    पुलिस अधिकारी ने बताया, “ऑटोरिक्शा के पांच यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें पेटरवार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।”हजारीबाग में चौपारण पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत दानुआ घाटी में एक कार 30 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने कहा, “तीनों घायलों में से दो की हालत गंभीर है।”

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Road Accident : झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत Road Accident: Three people died and nine were injured in separate road accidents in Jharkhand. नौ घायल
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Weather Alert: मानसून के आगमन के साथ बारिश शुरू, 24 घंटे में वज्रपात से तीन महिलाओं समेत सात लोगों की मौत

    June 14, 2026

    PM मोदी 20 जून को मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ससुराल पहाड़पुर गांव का करेंगे दौरा

    June 14, 2026

    Jharkhand: गलत इंजेक्शन लगाने से बच्ची की मौत के बाद झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, आरोपी फरार

    June 14, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Weather Alert: मानसून के आगमन के साथ बारिश शुरू, 24 घंटे में वज्रपात से तीन महिलाओं समेत सात लोगों की मौत

    June 14, 2026

    PM मोदी 20 जून को मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ससुराल पहाड़पुर गांव का करेंगे दौरा

    June 14, 2026

    Jharkhand: गलत इंजेक्शन लगाने से बच्ची की मौत के बाद झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, आरोपी फरार

    June 14, 2026

    Ranchi Airport से पिछले एक वर्ष में 27 लाख यात्रियों ने किया सफर, एयरपोर्ट ने 87 करोड़ रुपये से अधिक लाभ कमाया

    June 14, 2026

    Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी के साथ मां देवड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

    June 14, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group