Site icon Lahar Chakra

Road Accident: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

Chaibasa झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ग्रामीण महिला की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चाईबासा-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग पर सड़क जाम कर दिया, जिससे इलाके में यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया. जानकारी के अनुसार, लोहरदा गांव की रहने वाली सुमित्रा जामुदा रविवार सुबह करीब सात बजे सड़क पार कर रही थीं. इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला का पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और शरीर के अंदरूनी हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल महिला को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेजा। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही गांव और आसपास के इलाकों में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। ग्रामीणों का कहना है कि तेज रफ्तार वाहनों के कारण इस मार्ग पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। महिला की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चाईबासा-राँची राष्ट्रीय राजमार्ग 75ई को जाम कर दिया।

Exit mobile version