Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»Rohtas ‘Son River’: रोहतास में सोन नदी में डूबे एक ही परिवार के सात बच्चे, छह का शव बरामद, रांची से सभी बच्चे अपने नाना-नानी के घर गये थे कटिहार जिले में भी चार बच्चों के डूबने से मौत
    Bihar

    Rohtas ‘Son River’: रोहतास में सोन नदी में डूबे एक ही परिवार के सात बच्चे, छह का शव बरामद, रांची से सभी बच्चे अपने नाना-नानी के घर गये थे कटिहार जिले में भी चार बच्चों के डूबने से मौत

    News DeskBy News DeskOctober 7, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Sasaram. बिहार में एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के सात बच्चे सोन नदी में डूब गए. यह घटना रोहतास जिले में तुम्बा में घटी जब बच्चे नदी में नहा रहे थे. वहां मौजूद लोगों की मदद से 6 बच्चों के शव नदी से निकाल लिए गए हैं. लेकिन उसके 1 घंटे बाद एक और शव बरामद हुआ. एक बच्चा अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है. बच्चों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. दिल दहलाने वाली घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि सभी बच्चे सोन नदी में नहाने गए थे, लेकिन गहरे पानी में चले जाने के कारण सभी डूब गए हैं. सात में से 6 बच्चों का शव निकाल दिया गया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने 6 शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भिजवा दिया है. मृतकों में झारखंड रांची मिलन चौक निवासी नंदू गोंड की दो बेटियां 12 वर्षीय निधि कुमारी व 13 वर्षीय नव्या कुमारी तथा इकलौता पुत्र सात वर्षीय पवन कुमार, तुम्बा गांव निवासी कृष्णा गोंड का 12 वर्षीय बेटा राजू गोंड, हीरालाल गोंड का 12 वर्षीय बेटा विवेक कुमार तथा केदार गोंड का 10 वर्षीय बेटा अभय कुमार शामिल हैं. नंदू गोंड की आठ वर्षीय बेटी गुनगुन अभी तक लापता है, जिसकी खोज जारी है. नंदू गोंड का तुम्बा गांव में ससुराल है. रांची से सभी बच्चे अपने नाना-नानी के घर गये हुए थे.
    पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में रविवार को कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र के सरैया इलाके में एक तालाब में नहाते समय चार बच्चे डूब गए. कुरसेला थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है. इस बीच, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रोहतास और कटिहार जिलों में बच्चों की मौत पर शोक-संवेदना व्यक्त की. मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से रविवार को जारी एक बयान के मुताबिक, कुमार ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की.

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    all the children had gone to their maternal grandparents' house from Ranchi bodies of six recovered four children also died due to drowning in Katihar district Rohtas 'Son River': Seven children of the same family drowned in the Son River in Rohtas
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: वनबंधु परिषद का अनूठा प्रयास, भजन जैमिंग के जरिए युवाओं को संस्कृति और राष्ट्रप्रेम से जोड़ने की पहल

    August 30, 2026

    Adityapur NEWS: आदित्यपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय श्रमिक प्रशिक्षण शिविर संपन्न, मजदूर वर्ग की चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group