Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»टाटानगर स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 7 नाबालिग मुक्त, 3 मानव तस्कर गिरफ्तार
Breaking News

टाटानगर स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 7 नाबालिग मुक्त, 3 मानव तस्कर गिरफ्तार

News DeskBy News DeskJuly 20, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने मानव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 नाबालिग बच्चों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया है. यह अभियान शनिवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर चलाया गया, जहां गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 3 मानव तस्करों को गिरफ्तार किया गया.

घटना उस वक्त सामने आई जब 22861 इस्पात एक्सप्रेस के टाटानगर पहुंचने पर RPF की उड़नदस्ता टीम ने डी-1 और डी-2 कोच में जांच शुरू की. इस दौरान कुछ वयस्कों के साथ 7 नाबालिग लड़के यात्रा कर रहे थे, जो शक के घेरे में आ गए. पूछताछ में बच्चे न तो अपनी यात्रा का मकसद स्पष्ट बता सके और न ही गंतव्य का नाम, लेकिन उन्होंने अपने साथ यात्रा कर रहे वयस्कों की पहचान कर ली.

पूछताछ के बाद यह खुलासा हुआ कि सभी नाबालिगों को काम कराने के लिए ओडिशा के संबलपुर ले जाया जा रहा था. इन सभी की उम्र 13 से 17 साल के बीच है. RPF के अनुसार तस्करों ने खुद को छुपाने और भ्रम फैलाने की कोशिश भी की थी.

गिरफ्तार तस्करों की पहचान

Railway: रेगुलर ट्रेनों में लंबी वेटिंग, रिग्रेट की स्थिति, पर खाली जा रही स्पेशल ट्रेनें, यह है वजह

गिरफ्तार किए गए तीनों तस्कर पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं. इनकी पहचान मालदा निवासी रसपन गनी (33 वर्ष), पूर्व मेदिनीपुर निवासी शेख बशीरुद्दीन (27 वर्ष) पूर्व मेदिनीपुर निवासी मसरूल आलम (21 वर्ष) बतायी गयी है. तीनों ने स्वीकार किया कि वे श्रम आपूर्ति एजेंट हैं.

RPF ने जांच के दौरान तस्करों के पास से तीन मोबाइल फोन, 1300 रुपये नकद और कुल मिलाकर ₹61,300 की राशि बरामद की है. आरोपियों को ऑपरेशन AHTU (Anti Human Trafficking Unit) के तहत टाटानगर रेल पुलिस को सौंप दिया गया है.

नाबालिगों को चाइल्डलाइन को सौंपा गया

Muhurat Trading: विशेष मुहूर्त कारोबार में शेयर बाजार ने हिंदू कैलेंडर वर्ष संवत 2083 की मजबूत शुरुआत

कानूनी प्रोटोकॉल के तहत सभी नाबालिगों को सुरक्षा और देखभाल के लिए चाइल्डलाइन के सुपुर्द कर दिया गया है. आगे की जांच जारी है और RPF ने कहा है कि रेलवे स्टेशन पर तस्करी जैसी गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जाएगी.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Railway: रेगुलर ट्रेनों में लंबी वेटिंग, रिग्रेट की स्थिति, पर खाली जा रही स्पेशल ट्रेनें, यह है वजह

November 8, 2026

Tata Steel को माडा के नोटिस पर दखल देने से jharkhand Highcourt का इनकार, जानें मामला?

November 8, 2026

Ghatsila: बहरागोड़ा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना के बाद हत्या का आरोप

November 8, 2026
Recent Post

Railway: रेगुलर ट्रेनों में लंबी वेटिंग, रिग्रेट की स्थिति, पर खाली जा रही स्पेशल ट्रेनें, यह है वजह

November 8, 2026

Muhurat Trading: विशेष मुहूर्त कारोबार में शेयर बाजार ने हिंदू कैलेंडर वर्ष संवत 2083 की मजबूत शुरुआत

November 8, 2026

Tata Steel को माडा के नोटिस पर दखल देने से jharkhand Highcourt का इनकार, जानें मामला?

November 8, 2026

Ghatsila: बहरागोड़ा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना के बाद हत्या का आरोप

November 8, 2026

Jamshedpur: दीपावली पर बच्चों के लिए मिठाई-फल लेकर घर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत

November 8, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group