Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»National»पश्चिम बंगाल विधानसभा में हंगामा, चाय बागान पर्यटन नीति को लेकर भाजपा विधायकों का वाकआउट
    National

    पश्चिम बंगाल विधानसभा में हंगामा, चाय बागान पर्यटन नीति को लेकर भाजपा विधायकों का वाकआउट

    News DeskBy News DeskFebruary 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    कोलकाता. पश्चिम बंगाल विधानसभा में बुधवार को बड़ा हंगामा देखने को मिला जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने चाय बागान पर्यटन नीति से जुड़े एक स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा की अनुमति न मिलने पर सदन से वाकआउट कर दिया.

    राज्य सरकार ने हाल ही में चाय बागानों की 30 प्रतिशत भूमि को पर्यटन उद्देश्यों के लिए उपयोग करने का फैसला किया है, जिसका भाजपा शुरू से ही विरोध कर रही है. भाजपा विधायकों ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव लाने की मांग की थी, लेकिन स्पीकर ने इसे खारिज कर दिया. इसके बाद भाजपा विधायकों ने सदन में जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी और तख्तियां दिखाते हुए विरोध प्रदर्शन किया. बाद में उन्होंने सदन से वाकआउट कर विधानसभा परिसर में धरना दिया.

    भाजपा इस नीति का लगातार विरोध कर रही है, और अब नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी 23 फरवरी को उत्तर बंगाल में चाय बागान से जुड़े मुद्दों पर एक बड़ी रैली करने वाले हैं. इस रैली में वे राज्य सरकार पर चाय बागान की भूमि को पर्यटन के लिए देने के फैसले को लेकर तीखा हमला बोल सकते हैं.

    JAMSHEDPUR NEWS : 7 अगस्त को सिदगोड़ा में आजसू युवा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन, 8 अगस्त को निर्मल महतो शहादत दिवस पर कदमा में होगा विशाल कार्यक्रम

    सूत्रों के अनुसार, इस रैली में गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के प्रमुख बिमल गुरुंग भी शामिल हो सकते हैं.

    बुधवार और गुरुवार को राज्य विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट प्रस्तावों पर चर्चा होनी है. हालांकि, नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी इस चर्चा में शामिल नहीं हो सकेंगे क्योंकि उन्हें सोमवार को कथित अनुशासनहीन व्यवहार के कारण एक महीने के लिए सदन से निलंबित कर दिया गया था. वहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भी बजट चर्चा में शामिल होने की संभावना कम ही है.

    JAMSHEDPUR NEWS :मानगो के कुंवर बस्ती में आजसू यूथ का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन

    एबीवीपी का विधानसभा के बाहर प्रदर्शन

    इस बीच, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के बाहर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उस बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ को “मृत्यु कुंभ” बताया था.
    प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई. बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाकर कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BJP MLAs walk out over tea garden tourism policy Ruckus in West Bengal Assembly
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Amit Shah: विद्यार्थी किसी भी पद से अधिक महत्वपूर्ण हैं, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले

    July 26, 2026

    Protest Called Off: प्रधान के इस्तीफा और जेपी नड्डा से वार्ता के बाद CJP ने विरोध-प्रदर्शन खत्म करने की घोषणा की, घर लौटने लगे छात्र

    July 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :मानगो में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा बड़ा विस्तार, मेयर सुधा गुप्ता ने 3 नए अर्बन हेल्थ सेंटर खोलने की बनाई कार्ययोजना

    July 25, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS : 7 अगस्त को सिदगोड़ा में आजसू युवा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन, 8 अगस्त को निर्मल महतो शहादत दिवस पर कदमा में होगा विशाल कार्यक्रम

    July 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :मानगो के कुंवर बस्ती में आजसू यूथ का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन

    July 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS; 25 साल पुरानी परंपरा में बदलाव: इस बार 21 नवंबर को होगी सरयू राय के आवास पर रामार्चा पूजा

    July 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ‘काव्य किरण’ के अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में सजी कविता, गीत और ग़ज़लों की महफिल, कवियों ने बांधा समा

    July 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :बारीडीह में ‘धुन आर्ट एंड म्यूजिक’ का शुभारंभ, सरयू राय बोले- सुर-ताल का समन्वय जीवन में सफलता की पहचान

    July 26, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group