



Rajnagar. चाईबासा–हाता मुख्य मार्ग पर राजनगर थाना क्षेत्र के चालियामा में शनिवार सुबह 5 बजे भीषण सड़क हादसा सामने आया. यहां रुंगटा प्लांट के 5 नंबर गेट के पास लौह अयस्क लदा डंपर ई-रिक्शा पर पलट गया, जिससे दो लोगों की दबकर दर्दनाक मौत हो गई, पांच लोग घायल हो गए हैं.
घायलों को बाहर निकालने का काम जारी है और उन्हें इलाज के लिए चाईबासा स्थित सदर अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद दुर्घटना की वजह से चाईबासा -हाता रोड पर जाम लग गया है. जानकारी के अनुसार, रुंगटा माइंस का लौह अयस्क लेकर डंपर प्लांट में जा रहा था, तभी हादसा हो गया. रुंगटा प्लांट के समीप इस तरह के हादसे पहले भी हो चुके हैं.



