Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»S Jaishankar: बहुपक्षीय कार्यक्रम के लिए इस्लामाबाद जा रहा हूं, भारत-पाक संबंधों पर चर्चा करने नहीं; पाकिस्तान दौरे पर बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर
    Headlines

    S Jaishankar: बहुपक्षीय कार्यक्रम के लिए इस्लामाबाद जा रहा हूं, भारत-पाक संबंधों पर चर्चा करने नहीं; पाकिस्तान दौरे पर बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर

    News DeskBy News DeskOctober 6, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि वह एक “बहुपक्षीय कार्यक्रम” में शामिल होने के लिये पाकिस्तान जा रहे हैं, न कि भारत-पाक संबंधों पर चर्चा करने के लिए. भारत ने शुक्रवार को यह ऐलान किया था कि विदेश मंत्री एस जयशंकर अक्टूबर के मध्य में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने के लिये इस्लामाबाद जायेंगे . इसके बाद जयशंकर का यह बयान आया है. विदेश मंत्री ने आईसी सेंटर फॉर गवर्नेंस द्वारा आयोजित शासन पर सरदार पटेल व्याख्यान देने के बाद बातचीत के दौरान एक प्रश्न के उत्तर में कहा, “हां, मैं इस महीने के मध्य में पाकिस्तान जाने वाला हूं, और वह एससीओ शासनाध्यक्षों की बैठक के लिए है.

    उन्होंने कहा, ‘‘आम तौर पर, प्रधानमंत्री राष्ट्राध्यक्षों की उच्च स्तरीय बैठकों में जाते हैं, और मंत्रियों में से एक सरकार प्रमुखों की बैठक के लिए जाता है, इसलिए यह परंपरा के अनुरूप है. जयशंकर ने कहा, ऐसा इसलिए हो रहा है कि यह बैठक पाकिस्तान में हो रही है, क्योंकि हमारी तरह वे भी अपेक्षाकृत नए सदस्य हैं.” पाकिस्तान 15 और 16 अक्टूबर को एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद (सीएचजी) की बैठक की मेजबानी कर रहा है. लगभग नौ वर्षों में यह पहला मौका है जब भारत के विदेश मंत्री पाकिस्तान जायेंगे. कश्मीर मुद्दे और पाकिस्तान से सीमापार आतंकवाद को लेकर दोनों पड़ोसियों के बीच संबंध ठंडे बने हुए हैं. बातचीत के दौरान जयशंकर से पूछा गया कि क्या वह एससीओ बैठक के लिए पाकिस्तान यात्रा की तैयारी कर रहे हैं और इससे उनकी क्या उम्मीदें हैं. उन्होंने कहा, क्या मैं इसके लिए योजना बना रहा हूं. निश्चित रूप से, मैं इसके लिए योजना बना रहा हूं. मेरे पेशे में, आप उन सभी चीजों के लिए योजना बनाते हैं जो आप करने जा रहे हैं, और उन बहुत सी चीजों के लिए भी जो आप नहीं करने जा रहे हैं, और जो हो सकती हैं, आप उनके लिए भी योजना बनाते हैं.”

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    उन्होंने कहा, “इसलिए, मुझे उम्मीद है कि मीडिया की इसमें काफी रुचि होगी, क्योंकि रिश्ते की प्रकृति ही ऐसी है… मुझे लगता है कि हम इससे निपट लेंगे. विदेश मंत्री ने कहा कि उनकी यात्रा एक “बहुपक्षीय कार्यक्रम के लिए है, मैं वहां भारत-पाकिस्तान संबंधों पर चर्चा करने नहीं जा रहा हूं, मैं वहां एससीओ के एक अच्छे सदस्य के तौर पर जा रहा हूं. उन्होंने कहा, “लेकिन, मैं क्योंकि एक विनम्र और सभ्य व्यक्ति हूं, इसलिए मैं उसी के अनुसार व्यवहार करूंगा. एससीओ की स्थापना 2001 में शंघाई में रूस, चीन, किर्गिज़ गणराज्य, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान के राष्ट्रपतियों द्वारा एक शिखर सम्मेलन में की गई थी. भारत और पाकिस्तान 2017 में इसके स्थायी सदस्य बने. जुलाई 2023 में भारत द्वारा आयोजित डिजिटल शिखर सम्मेलन में ईरान एससीओ का नया स्थायी सदस्य बन गया.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    अपने संबोधन में जयशंकर ने कहा, “आज विश्व पुनः एक व्यापक मंथन के दौर से गुजर रहा है, तथा पटेल के समय में जो विश्व व्यवस्था उभरी थी, वह अब अपना दौर पूरा कर चुकी है.” उन्होंने रेखांकित किया, हम बहुध्रुवीयता के उदय तथा विश्व में प्राकृतिक विविधता की वापसी देख रहे हैं. उन्होंने कहा कि “इस युग में कोई प्रारूप या कोई पाठ्य पुस्तक हमारा मार्गदर्शन नहीं कर सकती.” जयशंकर ने कहा, हमें आत्मविश्वास, यथार्थवाद, तैयारी, राष्ट्रवाद, सरदार पटेल के उन गुणों का सही संयोजन चाहिए जिनके बारे में मैंने बात की थी. हमें उन्हें विकसित भारत के लिए तैयार करने की आवश्यकता है. सरदार पटेल हमेशा उस प्रयास के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    not to discuss India-Pak relations; Foreign Minister S Jaishankar said on Pakistan tour S Jaishankar: I am going to Islamabad for a multilateral program
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group