Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Safe Investment: Silver ने इस साल अब तक दिया 49 प्रतिशत का रिटर्न; Gold और Stock Market को पीछे छोड़ा
    Breaking News

    Safe Investment: Silver ने इस साल अब तक दिया 49 प्रतिशत का रिटर्न; Gold और Stock Market को पीछे छोड़ा

    News DeskBy News DeskSeptember 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच सुरक्षित निवेश के लिए खरीदारी और सौर तथा इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्रों में मजबूत औद्योगिक मांग से चांदी ने इस साल अबतक 49 प्रतिशत से अधिक रिटर्न दिया है और इस मामले में सोने और शेयर बाजार को भी पीछे छोड़ दिया है. विशेषज्ञों ने यह जानकारी दी है. उनका यह भी कहना है कि वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता और जोखिम के बीच स्वच्छ ऊर्जा/सौर/ईवी क्षेत्र में मांग मजबूत बनी हुई है. ऐसे में कुछ सावधानियों के साथ जोखिम क्षमता के आधार पर चांदी अब भी निवेश के लिहाज से अच्छी स्थिति में है. उल्लेखनीय है कि एमसीएक्स (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) में चांदी बीते वर्ष 87,233 रुपये प्रति किलोग्राम थी जो 19 सितंबर, 2025 तक 49.14 प्रतिशत उछलकर 1,30,099 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी.

    मेहता इक्विटीज लि. के उपाध्यक्ष (जिंस) राहुल कलंत्री ने कहा, ‘‘इस साल चांदी की कीमतों में तेज वृद्धि हुई, जिसका कारण अमेरिकी डॉलर में कमजोर रुख और फेडरल रिजर्व (अमेरिकी केंद्रीय बैंक) द्वारा ब्याज दर में कटौती को लेकर बढ़ती उम्मीदें थीं. इसके अलावा, वैश्विक स्तर पर बढ़ती भू-राजनीतिक चिंताओं के बीच सुरक्षित निवेश के लिए खरीदारी और सौर एवं इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्रों की मजबूत औद्योगिक मांग ने इस धातु को और मजबूत किया.

    Jamshedpur: कदमा फायरिंग मामले के आरोपी दो भाइयों को पुलिस ने जेल भेज दिया, हथियार बरामद

    उन्होंने कहा, इसके साथ कम आपूर्ति की स्थिति और सोने की रिकॉर्ड तेजी से भी चांदी को समर्थन मिला. वैश्विक संकेतों के अलावा, डॉलर के मुकाबले कमजोर रुपया घरेलू बाजार में चांदी को और बढ़ावा दे रहा है. रिटर्न के लिहाज से चांदी ने सोने और शेयर बाजार को भी पीछे छोड़ दिया है. चांदी ने सालाना आधार पर जहां इस साल अब तक 49.14 प्रतिशत का रिटर्न दिया है, वहीं सोना 43.2 प्रतिशत और शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी क्रमश: 5.74 प्रतिशत और 7.1 प्रतिशत चढ़े हैं.

    Jamshedpur: चक्रधरपुर मंडल में रेल कर्मचारी और पेंशनर की समस्या के समाधान के लिए 7 से 14 जुलाई के बीच लगेगा शिविर

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Safe Investment: Silver has delivered a 49% return this year so far Safe Investment: Silver ने इस साल अब तक दिया 49 प्रतिशत का रिटर्न; Gold और Stock Market को पीछे छोड़ा surpassing gold and the stock market.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: कदमा फायरिंग मामले के आरोपी दो भाइयों को पुलिस ने जेल भेज दिया, हथियार बरामद

    July 5, 2026

    Jamshedpur: चक्रधरपुर मंडल में रेल कर्मचारी और पेंशनर की समस्या के समाधान के लिए 7 से 14 जुलाई के बीच लगेगा शिविर

    July 5, 2026

    Chaibasa: तांतनगर में बारिश से कमजोर हो चुकी मिट्टी की दीवार अचानक भरभराकर गिरी, मलबे में दबने से महिला की मौत

    July 5, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: कदमा फायरिंग मामले के आरोपी दो भाइयों को पुलिस ने जेल भेज दिया, हथियार बरामद

    July 5, 2026

    Jamshedpur: चक्रधरपुर मंडल में रेल कर्मचारी और पेंशनर की समस्या के समाधान के लिए 7 से 14 जुलाई के बीच लगेगा शिविर

    July 5, 2026

    Chaibasa: तांतनगर में बारिश से कमजोर हो चुकी मिट्टी की दीवार अचानक भरभराकर गिरी, मलबे में दबने से महिला की मौत

    July 5, 2026

    Bank Scam: 1.92 करोड़ रुपये के गबन मामले में बैंक का अधिकारी गिरफ्तार, ऐसे की थी हेराफेरी?

    July 5, 2026

    Tata Steel: टाटा स्टील वित्त वर्ष 2026-27 में 20,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, पिछले साल की तुलना में 38 प्रतिशत अधिक

    July 5, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group