Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Salary Hike: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: इन कर्मचारियों के वेतन और पेंशन वृद्धि पर लगायी मुहर, जानें कितना होगा फायदा?
    Breaking News

    Salary Hike: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: इन कर्मचारियों के वेतन और पेंशन वृद्धि पर लगायी मुहर, जानें कितना होगा फायदा?

    News DeskBy News DeskJanuary 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • –पीएसयू सामान्य बीमा कंपनियों,नाबार्ड, आरबीआई के कर्मियों, पेंशनधारकों के वेतन-पेंशन संशोधन को मंजूरी

    New Delhi. केंद्र सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की सामान्य बीमा कंपनियों और राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के कर्मचारियों के वेतन संशोधन को मंजूरी दे दी है। साथ ही भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और नाबार्ड के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए पेंशन संशोधन को भी स्वीकृति दी गई है।

    वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि इस वेतन संशोधन से कुल 46322 कर्मचारी, 23570 पेंशनधारक और 23260 पारिवारिक पेंशनधारक लाभान्वित होंगे। पीएसयू सामान्य बीमा कंपनियों के वेतन संशोधन के संबंध में मंत्रालय ने कहा कि यह एक अगस्त 2022 से प्रभावी होगा। इस पर कुल खर्च 8,170.30 करोड़ रुपये होगा जिसमें वेतन संशोधन के तहत बकाया मद में 5,822.68 करोड़ रुपये, राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के लिए 250.15 करोड़ रुपये तथा पारिवारिक पेंशन के लिए 2097.47 करोड़ रुपये शामिल हैं।

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर VAF एवं ELC नोडल पदाधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित

    नाबार्ड के लिए वेतन संशोधन एक नवंबर 2022 से प्रभावी होगा जिससे वार्षिक वेतन मद में लगभग 170 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वृद्धि होगी और बकाया भुगतान की कुल राशि करीब 510 करोड़ रुपये होगी। पेंशन संशोधन के परिणामस्वरूप नाबार्ड के 269 पेंशनधारकों और 457 पारिवारिक पेंशनधारकों को एकमुश्त 50.82 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान किया जाएगा जबकि पेंशन भुगतान पर मासिक अतिरिक्त खर्च 3.55 करोड़ रुपये होगा।

    DHANBAD NEWS: धनबाद रेल मंडल की महा-चेकिंग से हड़कंप, बेटिकट सफर कर रहे 606 लोग धराए, 5.29 लाख जुर्माना वसूला

    सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन और पारिवारिक पेंशन में संशोधन को भी मंजूरी दे दी है। स्वीकृत संशोधन के तहत एक नवंबर 2022 से मूल पेंशन और महंगाई भत्ते में 10 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी। इससे कुल वित्तीय बोझ 2,696.82 करोड़ रुपये आंका गया है जिसमें बकाया मद में एकमुश्त 2,485.02 करोड़ रुपये और वार्षिक रूप से 211.80 करोड़ रुपये का आवर्ती खर्च शामिल है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    know how much will be the benefit? Salary Hike: Big decision of the Central Government: Salary and pension hike approved for these employees Salary Hike: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: इन कर्मचारियों के वेतन और पेंशन वृद्धि पर लगायी मुहर जानें कितना होगा फायदा?
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर VAF एवं ELC नोडल पदाधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित

    June 27, 2026

    DHANBAD NEWS: धनबाद रेल मंडल की महा-चेकिंग से हड़कंप, बेटिकट सफर कर रहे 606 लोग धराए, 5.29 लाख जुर्माना वसूला

    June 27, 2026

    Jamshedpur New: साकची रेड क्रॉस भवन में कल लगेगा ‘महा रक्तदान शिविर’, स्व. के.के. सिंह की जयंती पर युवाओं से महादान की अपील

    June 27, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर VAF एवं ELC नोडल पदाधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित

    June 27, 2026

    DHANBAD NEWS: धनबाद रेल मंडल की महा-चेकिंग से हड़कंप, बेटिकट सफर कर रहे 606 लोग धराए, 5.29 लाख जुर्माना वसूला

    June 27, 2026

    Jamshedpur New: साकची रेड क्रॉस भवन में कल लगेगा ‘महा रक्तदान शिविर’, स्व. के.के. सिंह की जयंती पर युवाओं से महादान की अपील

    June 27, 2026

    Jamshedpur News :पोटका में मलेरिया पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन , सीएचसी और प्रभावित गांवों का किया दौरा

    June 27, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाया संविधान हत्या दिवस, संगोष्ठी में आपातकाल को बताया लोकतंत्र पर काला अध्याय, लोकतंत्र सेनानियों का किया सम्मान

    June 27, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group