Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»संताल परगना : कल्पना सोरेन ने कहा -झारखंड को बांटने का प्रयास कर रही है भाजपा, पढ़ें और क्या कहा ?
    Elections

    संताल परगना : कल्पना सोरेन ने कहा -झारखंड को बांटने का प्रयास कर रही है भाजपा, पढ़ें और क्या कहा ?

    News DeskBy News DeskNovember 14, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Maheshpur.झामुमो नेत्री और स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन की बुधवार को संताल परगना में तीन चुनावी सभाएं हुईं. उन्होंने महेशपुर (पाकुड़) के खांपुर-कदमपुर फुटबॉल मैदान, तालझारी (साहिबगंज) के वृंदावन पंचायत के केंदुआ फुटबॉल मैदान और जामताड़ा के रानीडीह फुटबॉल मैदान में आयोजित सभाओं को संबोधित किया. श्रीमती सोरेन ने कहा कि भाजपा सरकार झारखंड को बांटने का प्रयास कर रही है.

    यहां वर्षों से रहने वालों की पहचान पर सवाल उठाया जा रहा है. भाजपा अगर घुसपैठ की बात करती है, तो यह प्रश्न आप पर भी उठता है. अगर इंटरनेशनल बार्डर है, तो उसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होनी चाहिए. इसका मतलब आप विफल हैं. अगर घुसपैठ हो रही है तो आप अपनी नाकामी राज्य सरकार पर फोड़ नहीं सकते हैं. श्रीमती सोरेन ने कहा कि पिछली बार भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने सरकारी स्कूलों को बंद कर दिया. राशन कार्ड से नाम काटते हुए हमारे झारखंड को सिर्फ ओर सिर्फ लूटा है. सीएनटी-एसपीटी एक्ट को छेड़ने का काम किया.

    भाजपा वाले आज आदिवासी हित की घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं, लेकिन उनकी यह आंसू तब कहां थी, जब मणिपुर में आदिवासी माता-बहनों की अस्मिता के साथ खिलवाड़ हो रहा था. उन्होंने कहा कि राज्य बने 24 वर्ष हो गये, जिनमें 18 वर्षों तक यहां भाजपा की सरकार रही, लेकिन राज्य का विकास नहीं हुआ. यहां की खनिज संपदाओं को लूट कर भाजपा के नेताओं ने अपनी तिजोरी भर ली. जब हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने और उन्होंने कई कल्याणकारी योजनाएं धरातल पर लाना शुरू किया, तो बीजेपी वालों ने उन्हें जेल में बंद कर दिया, लेकिन सत्य हमेशा सत्य होता है.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    श्रीमती सोरेन कहा कि झामुमो की हेमंत सरकार बनते ही उनके कार्यों को देखकर विपक्षी दलों के अंदर डर सताने लगा है. हेमंत सरकार आने के बाद सभी गरीबों को तीन कमरों वाला घर, बिजली बिल माफ, राशन, बिजली, शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी कई योजनाओं का लाभ दिया गया है. साथ ही मंईयां योजना लाकर झारखंड की हमारी माताओं-बहनों को सम्मान देते हुए एक हजार सीधा उनके खाते में भेजा जा रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही दिसंबर से मंईयां सम्मान योजना की राशि बढ़ाकर ढाई हजार रुपये कर दी जायेगी. श्रीमती सोरेन संताली भाषा में भी लोगों के समक्ष सरकार की उपलब्धियां गिनायीं.

    उन्होंने जोहार कहकर लोगों का अभिवादन करते हुए कहा ‘एक ही नारा, हेमंत दोबारा’ का संकल्प हमें पूरा करना है. आगामी 20 नवंबर अपना मतदान कर झारखंड राज्य में दोबारा इंडिया गठबंधन की हेमंत सरकार बनाने में मदद करेंगे. कांग्रेस प्रत्याशी डॉ इरफान अंसारी ने भी सभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि आप लोग मेरे काम का मेहनताना मुझे दें. 20 नवंबर को बढ़-चढ़कर मतदान करें.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    read what else she said? Santhal Pargana: Kalpana Soren said - BJP is trying to divide Jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group