Site icon Lahar Chakra

Saraikela Accident : चांडिल रेलवे स्टेशन के पास में ट्रेलर की टक्कर से आदित्यपुर के युवक की MGM में मौत, ट्रेलर जब्त

Chandil.सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल रेलवे स्टेशन के पास तितकी रोड पर एक ट्रेलर ने शनिवार को एक मजदूर लालबहादुर को टक्कर मार दी. इस सड़क हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची नीमडीह पुलिस ने घायल को फौरन एंबुलेंस से इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. एमजीएम अस्पताल से घायल को रांची के रिम्स रेफर कर दिया था, मगर, परिजन उसे रांची ले जाते इसके पहले ही लालबाबू ने एमजीएम अस्पताल में ही दम तोड़ दिया है.

पुलिस मामले की जांच कर रही है. ट्रेलर को जब्त कर लिया गया है. लालबहादुर आदित्यपुर का रहने वाला था. वह सिविल का काम करता था. वह किसी काम से चांडिल के तितकी गांव गया था. वहां से शनिवार को सुबह वह पैदल ही रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहा था, तभी एक तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आ गया. ट्रेलर के ड्राइवर ने बताया कि लालबहादुर अचानक गाड़ी के सामने आ गया इस वजह से हादसा हो गया.

Exit mobile version