


Rajnagar.सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के मुरुमडीह गांव मे शुक्रवार देर रात एक खड़े ट्रेलर को बाइक सवार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी,जिसमे बाइक सवार दो लोग घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क के किनारे एक ट्रेलर (जेएच05बीवाई 6655) खड़ा था कि गोविंदपुर से धुला मार्डी (28) तथा राजेन मार्डी (30) अपने बाइक से कामारबासा किसी काम से जा रहा था की अचानक पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों बुरी तरह से घायल हो गए.
वही स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचना दी. मौके पर पहुंचे एम्बुलेंस ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए राजनगर समुदाय स्वास्थ्य केंद लाया. डॉक्टर ने राजेन मार्डी की नाजुक हालत को देखते हुए जमशेदपुर रेफर कर दिया. स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध करते हुए बताया कि राजनगर से चाईबासा तक शाम के समय तेज रफ्तार से बड़े-बड़े वाहन ओवर स्पीड से चल रहे है जिससे आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं.



