

Saraikela.सरायकेला जिले में तेज रफ्तार के कहर ने दो जानें ले ली. कांड्रा-चौका मार्ग पर कांड्रा थाना अंतर्गत रेलवे ओवर ब्रिज के पास शुक्रवार सुबह दो बाइक की टक्कर हो गयी. इसमें नेंग्टासाइ के रहने वाले बाइक सवार शंभु महतो की मौत हो गयी. दूसरे बाइक पर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल उसे जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस दुर्घटना में 4 लोग घायल हैं. सभी का इलाज चल रहा है.



