Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur: चोरी की 17 मोटरसाइकिलें बरामद, तीन मोबाइल फोन भी जब्त, पूछताछ में कई जगहों से चोरी का खुलासा
Breaking News

Jamshedpur: चोरी की 17 मोटरसाइकिलें बरामद, तीन मोबाइल फोन भी जब्त, पूछताछ में कई जगहों से चोरी का खुलासा

News DeskBy News DeskAugust 25, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur.गुड़ाबांदा पुलिस ने एक वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से चोरी की 17 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस ने उनके पास से तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। बरामद वाहनों में ज्यादातर हीरो स्प्लेंडर प्लस और पैशन प्रो मॉडल की बाइक हैं।

एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। पुलिस अब इंजन और चेचिस नंबर के आधार पर वाहनों की पहचान कर रही है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शुभम खंडेलवाल ने मंगलवार को बताया कि जिले में वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा था।

मुसाबनी के डीएसपी रोहित कुमार रजवार के नेतृत्व और गुड़ाबांदा थाना प्रभारी कुमार सुमित यादव की अगुवाई में पुलिस टीम कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ज्वालकट्टा मिलनवीथी हाई स्कूल के पास हरिकीर्तन मंडप के समीप कुछ युवक चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ मौजूद हैं।

Saraikela: टाटा-रांची एनएच-33 पर चांडिल गोलचक्कर के पास से दुकानों को हटाने की मांग पर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन

सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तीन युवकों को तीन संदिग्ध मोटरसाइकिलों के साथ पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने जमशेदपुर शहर के अलावा पूर्वी सिंहभूम और अन्य जिलों के विभिन्न थाना क्षेत्रों से मोटरसाइकिल और स्कूटी चोरी करने की बात स्वीकार की।

इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान कुल 17 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रभाष महली, जयप्रकाश महली उर्फ प्रकाश और सचिन महली के रूप में हुई है।

Congress Supreme court March: राहुल, खरगे, अन्य नेताओं ने एसआईआर ‘अनियमितताओं’ को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की

तीनों गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के चकसोल टोला डुगरीगोड़ा के रहने वाले बताए गए हैं। बरामद मोटरसाइकिलों के इंजन और चेचिस नंबर की जांच की जा रही है। पुलिस संबंधित थानों में दर्ज वाहन चोरी के मामलों से इन वाहनों का मिलान कर रही है, ताकि वास्तविक मालिकों और चोरी की घटनाओं की पहचान हो सके।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Saraikela: टाटा-रांची एनएच-33 पर चांडिल गोलचक्कर के पास से दुकानों को हटाने की मांग पर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन

October 13, 2026

Congress Supreme court March: राहुल, खरगे, अन्य नेताओं ने एसआईआर ‘अनियमितताओं’ को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की

October 13, 2026

Dhalbhumgarh: धालभूमगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात, भाई ने अपनी दो सगी बहनों की कुल्हाड़ी से कर दी हत्या

October 13, 2026
Recent Post

Saraikela: टाटा-रांची एनएच-33 पर चांडिल गोलचक्कर के पास से दुकानों को हटाने की मांग पर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन

October 13, 2026

Congress Supreme court March: राहुल, खरगे, अन्य नेताओं ने एसआईआर ‘अनियमितताओं’ को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की

October 13, 2026

Dhalbhumgarh: धालभूमगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात, भाई ने अपनी दो सगी बहनों की कुल्हाड़ी से कर दी हत्या

October 13, 2026

Jamshedpur: इंटर-कॉलेज स्पोर्ट्स फेस्ट 2026 में NIT जमशेदपुर और XLRI संयुक्त रूप से पुरुष ओवरऑल चैंपियन

October 13, 2026

Jamshedpur: मानगो सहारा सिटी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तत्कालीन डीएसपी, गुड्डू गुप्ता समेत 21 आरोपी साक्ष्य के अभाव में बरी

October 13, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group