Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Saraikela Accident: दोस्त के मामा घर से गांव लौट रहे नाबालिग की सड़क हादसे में मौत, दो लोग गंभीर, बाइक से तीन लोग दुबराजपुर बेहटीडीह गांव आ रहे थे
    Crime

    Saraikela Accident: दोस्त के मामा घर से गांव लौट रहे नाबालिग की सड़क हादसे में मौत, दो लोग गंभीर, बाइक से तीन लोग दुबराजपुर बेहटीडीह गांव आ रहे थे

    News DeskBy News DeskNovember 20, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Saraikela. सरायकेला-चाईबासा मार्ग पर पठानमारा के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार नाबालिग रोहित लेयांगी (15) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं बाइक पर सवार मुनीराम महतो (21) व अमन लेयांगी (17) गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने रोहित लेयांगी को मृत घोषित कर दिया. वहीं दोनों घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.घटना सोमवार की रात करीब 10 बजे की है. मिली जानकारी के अनुसार, तीनों गम्हरिया के दुबराजपुर बेहटीडीह गांव के निवासी हैं. रोहित लेयांगी अपने दोस्त मुनीराम महतो के साथ सोमवार को अमन लेयांगी के मामा के घर पठानमारा आया था.

    रात में वापसी के दौरान पठानमारा के समीप स्थित पेट्रोल पंप के पास विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. इसमें रोहित लेयांगी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनो घायलों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेजा गया. वहीं पुलिस को घटना की सूचना दी गयी. थाना प्रभारी सतीश कुमार वर्णवाल ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. वहीं, धक्का मारने के बाद चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया. पुलिस वाहन का पता लगाने में जुट गयी है.

    “आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ में बोली कांग्रेस, परिसीमन के जरिये आदिवासियों की सीट घटाने की साजिश में जुटी भाजपा व आरएसएस

    Jamshedpur: गीतांजलि और आजाद हिन्द एक्सप्रेस अब घाटशिला रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी, शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 4 सितंबर तक लगेंगे दो अतिरिक्त कोच
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Saraikela Accident: Minor returning to village from friend's maternal uncle's house died in road accident three people were coming to Dubrajpur Behatidih village by bike two people serious
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    “आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ में बोली कांग्रेस, परिसीमन के जरिये आदिवासियों की सीट घटाने की साजिश में जुटी भाजपा व आरएसएस

    August 31, 2026

    Jamshedpur: गीतांजलि और आजाद हिन्द एक्सप्रेस अब घाटशिला रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी, शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 4 सितंबर तक लगेंगे दो अतिरिक्त कोच

    August 31, 2026

    Police Encounter: पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद तीन तस्कर गिरफ्तार, एक के पेट में गोली लगी

    August 31, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: डायन होने के शक में महिला पर खौलता हुआ पानी फेंकने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की ईवी बुकिंग तीन गुना तक बढ़ी, बाजार हिस्सेदारी बढ़ा रही कंपनी

    August 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group