


Saraikela. सरायकेला प्रखंड कार्यालय के पास मंगलवार सुबह सड़क हादसा सामने आया. यहां दो बाइक की सीधी टक्कर हो गयी. इस हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गये. इनमें से एक बाइक सवार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि दूसरे बाइक सवार को हल्की चोट आई है. घायल युवक की पहचान गम्हरिया प्रखंड के बड़ा कांकड़ा निवासी भगत हाईबुरु (25) के रूप में हुई है.
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत टक्कर मारने वाले बाइक सवार को पकड़ लिया और घायल युवक को सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जमशेदपुर रेफर कर दिया गया.भगत हाईबुरु किसी काम से सरायकेला बाजार आया था और वापसी के दौरान सरायकेला प्रखंड कार्यालय के पास विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी. पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.



