Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Saraikela: सरायकेला बना देश का सबसे बड़ा ड्रग्स डिस्पोजल सेंटर, 30 करोड़ का ड्रग्स नष्ट किया गया, छह माह में झारखंड के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बरामद 30 करोड़ के थे ड्रग्स
    Crime

    Saraikela: सरायकेला बना देश का सबसे बड़ा ड्रग्स डिस्पोजल सेंटर, 30 करोड़ का ड्रग्स नष्ट किया गया, छह माह में झारखंड के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बरामद 30 करोड़ के थे ड्रग्स

    News DeskBy News DeskJanuary 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Saraikela. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देशभर में ड्रग्स को नष्ट करने का अभियान शनिवार (11 जनवरी) से शुरू हुआ, जो 25 जनवरी तक चलेगा. इसके तहत शनिवार को सरायकेला-खरसावां जिले में अबतक की सबसे बड़ी ड्रग्स विनष्टीकरण प्रक्रिया संपन्न हुई. बीते छह माह में झारखंड के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बरामद करीब 15,450 किलोग्राम ड्रग्स नष्ट किया गया. इसकी अनुमानित कीमत लगभग 30 करोड़ रुपये है. यह प्रक्रिया मेसर्स आदित्यपुर वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड (सीनी) में पर्यावरण के अनुकूल पूरी की गयी.

    इस कार्यक्रम में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), रांची जोन के पदाधिकारी व नयी दिल्ली विज्ञान भवन से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए. गृह मंत्री ने अभियान की सराहना की. इसे देश के लिए एक बड़ा कदम बताया. इसके तहत नशीली दवाओं के दुरुपयोग रोकने और जन स्वास्थ्य को संरक्षित किया जा रहा है. सरायकेला में नष्ट किये गये ड्रग्स में 15,086 किलोग्राम पोस्ता भूसा, 2506 बोतल कोडिन-आधारित कफ सिरप (सीबीसीएस) और 114 किलोग्राम अफीम शामिल रहा.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    यह एनडीपीएस अधिनियम के तहत किया गया. एनसीबी के अनुसार, अवैध दवाओं की आपूर्ति को बाधित करने, अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने और जब्त सामग्री के सुरक्षित निपटान सुनिश्चित किया जा रहा है. पदाधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार ड्रग्स की खेती के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है. खेती करने वालों पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश है. देश में अभियान चलाया जा रहा है, ताकि नशा से लोग दूर रहें.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    drugs worth 30 crores were destroyed drugs worth 30 crores were recovered from various police station areas of Jharkhand in six months Saraikela: Saraikela became the country's largest drug disposal center
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group