Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Saraikela : सरायकेला में DC ने JPSC में सफल युवाओं का दी शुभकामनाएं, कहा -सकारात्मक सोच अपनाये
    Breaking News

    Saraikela : सरायकेला में DC ने JPSC में सफल युवाओं का दी शुभकामनाएं, कहा -सकारात्मक सोच अपनाये

    News DeskBy News DeskJuly 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    SARAIKELA : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) परीक्षा 2024 में जिले से सफल हुए प्रतिभागियों को सोमवार को जिला समाहरणालय में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने की.समारोह में चयनित अभ्यर्थियों—निशा गोप, नीरज कांदिर, संदीप कुमार बाँकीरा, संजय सिंह सरदार, रामराय हांसदा और सुनील मुर्मू को फूलों का गुलदस्ता, पुस्तक, पेन और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया. उपायुक्त ने सभी को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

    उपायुक्त ने कहा कि इन युवाओं की सफलता न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है. उन्होंने इन चयनित उम्मीदवारों से उनकी पढ़ाई, रुचियों और अनुभवों के बारे में जाना और उन्हें भविष्य में अपने कर्तव्यों का निर्वहन जिम्मेदारी, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ करने की प्रेरणा दी.उन्होंने यह भी कहा कि इन सफल अभ्यर्थियों की यात्रा अन्य युवाओं को भी प्रेरित करेगी. सफलता के पीछे अभिभावकों की भूमिका की सराहना करते हुए उन्होंने उन्हें भी बधाई दी.

    JAMSHEDPUR NEWS : हिमांशु महाराज ने दिया ‘प्रेम ही ईश्वर है’ का संदेश, सत्यनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू

    बातचीत के दौरान उपायुक्त ने चयनित युवाओं से आग्रह किया कि प्रशिक्षण के समय वे खुलकर सीखने की कोशिश करें और किसी भी संकोच या उलझन को पीछे छोड़कर सकारात्मक सोच अपनाएं. उन्होंने यह भी जोड़ा कि सेवा में रहते हुए आम जनता की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनें और न्यायोचित समाधान के लिए हर संभव प्रयास करें.समारोह में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेन्द्र उरांव और कुचाई की प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे.

    SARAIKELA NEWS : कपाली की डेमोग्राफी बदलकर वोट बैंक का गंदा खेल चल रहा है : चम्पाई सोरेन

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Saraikela: DC in Saraikela congratulated the successful youth of JPSC and said- adopt positive thinking
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS : हिमांशु महाराज ने दिया ‘प्रेम ही ईश्वर है’ का संदेश, सत्यनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू

    September 1, 2026

    SARAIKELA NEWS : कपाली की डेमोग्राफी बदलकर वोट बैंक का गंदा खेल चल रहा है : चम्पाई सोरेन

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : जमशेदपुर पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 40 नई पेट्रोलिंग गाड़ियां, शहर में मजबूत होगी पेट्रोलिंग व्यवस्था

    September 1, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS : हिमांशु महाराज ने दिया ‘प्रेम ही ईश्वर है’ का संदेश, सत्यनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू

    September 1, 2026

    SARAIKELA NEWS : कपाली की डेमोग्राफी बदलकर वोट बैंक का गंदा खेल चल रहा है : चम्पाई सोरेन

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : जमशेदपुर पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 40 नई पेट्रोलिंग गाड़ियां, शहर में मजबूत होगी पेट्रोलिंग व्यवस्था

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : NIT जमशेदपुर में हिंदी माह-2026 का शुभारंभ, हिंदी को तकनीक और AI से जोड़ने पर जोर

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : आपदा के बाद भी चुनौती खत्म नहीं होती, संपत्ति और संसाधनों को बचाना जरूरी : संतोष कुमार

    September 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group