Site icon Lahar Chakra

SaraiKela : सरायकेला में माजनघाट पुल के पास खरकाई नदी से राजनगर के युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

Saraikela. सरायकेला जिले के माजनघाट पुल के पास खरकाई नदी से उत्तर महंती (25) का शव बरामद किया गया है. युवक मंगलवार दोपहर से लापता था. बुधवार को उसकी लाश नदी में मिली.उत्तर महंती सरायकेला के पोस्ट ऑफिस रोड स्थित किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहता था. उसका घर राजनगर थाना क्षेत्र के कोलाबड़िया गांव में है. मृतक चाऊमीन का ठेला लगाकर अपना जीवन यापन करता था.

परिवार का आरोप है कि युवक के शव मिलने से पहले वह मंगलवार दोपहर से अचानक लापता हो गया था. इस दौरान परिवार ने हत्या की आशंका जताई है, हालांकि पुलिस में अब तक हत्या की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है, और इस संदिग्ध मौत के कारणों को स्पष्ट करने की कोशिश कर रही है.

Exit mobile version