Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Saraikela: ईचागढ़ पुलिस के साथ झड़प में घायल जेएलकेएम नेता से मिलने पहुंचे डुमरी विधायक जयराम महतो, पुलिस ने रोका, यह बतायी वजह?
    Breaking News

    Saraikela: ईचागढ़ पुलिस के साथ झड़प में घायल जेएलकेएम नेता से मिलने पहुंचे डुमरी विधायक जयराम महतो, पुलिस ने रोका, यह बतायी वजह?

    News DeskBy News DeskDecember 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Saraikela. अवैध बालू उठाव को लेकर ईचागढ़ पुलिस से झड़प में घायल जेएलकेएम नेता तरुण महतो सदर अस्पताल में भर्ती हैं. उनसे मिलने के लिए शुक्रवार को पार्टी के सुप्रीमो जयराम महतो पहुंचे. पुलिस पदाधिकारियों ने जयराम महतो को मिलने से रोक दिया.पुलिस ने बताया कि तरुण महतो अभी न्यायिक अभिरक्षा में हैं. ऐसी परिस्थिति में किसी भी व्यक्ति से मिलने के लिए कोर्ट की अनुमति अनिवार्य है.

    जयराम महतो के पास इसकी अनुमति नहीं थी. इस आधार पर जयराम महतो को तरुण महतो से मिलने नहीं दिया गया. जयराम महतो ने भी कोर्ट की प्रक्रिया और कानून का सम्मान करते हुए किसी तरह का विरोध नहीं किया और शांतिपूर्वक वापस चले गए. जयराम महतो ने कहा कि तरुण महतो को जिस परिस्थिति में हिरासत में लिया गया है, उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि ईचागढ़ थाना क्षेत्र में अवैध बालू उठाव को लेकर हुई कार्यवाही में पुलिस की भूमिका संदेह के घेरे में है.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    विधायक जयराम महतो के आगमन की सूचना पर सरायकेला सदर अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी थी. अस्पताल परिसर में पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. जयराम महतो ने पत्रकारों से कहा कि न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है. वह कानूनी प्रक्रिया का सम्मान करते हैं. मौके पर जेएलकेएम नेता देवेंद्र महतो सहित अन्य उपस्थित थे.
    सरायकेला सदर अस्पताल में भर्ती जेएलकेएम नेता तरुण महतो से गुरुवार को कोल्हान डीआइजी अनुरंजन किस्पोट्टा मिले थे.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    उन्होंने तरुण महतो का बयान लिया था. उन्होंने मामले की विस्तार से जानकारी ली थी. उक्त मामले में झारखंड हाइकोर्ट ने पुलिस की भूमिका पर असंतोष व्यक्त किया. इस मामले में हाईकोर्ट ने पुलिस को फटकार लगाते हुए मामले की जांच करते हुए चार सप्ताह में रिपोर्ट तलब की है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    police stopped him Saraikela: Dumri MLA Jairam Mahato reached to meet the JLKM leader injured in the clash with Ichagarh police Saraikela: ईचागढ़ पुलिस के साथ झड़प में घायल जेएलकेएम नेता से मिलने पहुंचे डुमरी विधायक जयराम महतो this is the reason given? पुलिस ने रोका यह बतायी वजह?
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group