Site icon Lahar Chakra

Saraikela Illegal Mining : सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध बालू खनन और परिवहन पर सख्ती, इचागढ़, चांडिल और चौका थाना क्षेत्र में चला छापेमारी अभियान

Saraikela. सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के कड़े निर्देशानुसार, अवैध बालू उत्खनन और परिवहन पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है. इसी क्रम में जिला खनन पदाधिकारी श्री ज्योति शंकर शतपथी के नेतृत्व में 21 और 22 अप्रैल 2026 की मध्य रात्रि को चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में एक व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया.

खनन विभाग की यह विशेष कार्रवाई इचागढ़, चांडिल और चौका थाना क्षेत्र में संचालित की गई. छापेमारी अभियान रात्रि 12:00 बजे शुरू होकर प्रातः 06:00 बजे तक जारी रहा. इस दौरान टीम ने उन सभी संवेदनशील मार्गों और संभावित स्थलों की सघन जांच की, जिनका उपयोग आमतौर पर अवैध बालू माफियाओं द्वारा परिवहन के लिए किया जाता है. अभियान का मुख्य उद्देश्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त सिंडिकेट पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना था.

Exit mobile version