



Kapali. सरायकेला-खरसावां जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कपाली ओपी पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 58 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया है।
तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। कपाली ओपी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक ब्राउन शुगर की खेप लेकर इलाके में बिक्री के लिए पहुंचे हैं। सूचना के बाद ओपी प्रभारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने सूचना के आधार पर इलाके की घेराबंदी कर चारों युवकों को पकड़ लिया।

