Lahar Chakra

Saraikela -Kharsawa News :गम्हारिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 8 किलो मिलावटी पनीर नष्ट

Saraikela -Kharsawa ।
खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को गम्हारिया प्रखंड स्थित कई रेस्टोरेंटों में औचक निरीक्षण किया। इस अभियान का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुबीर रंजन ने किया। निरीक्षण के दौरान रेस्टोरेंटों की स्वच्छता, खाद्य भंडारण व्यवस्था और उपयोग किए जा रहे कच्चे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की गई।

जांच के दौरान एक रेस्टोरेंट से पनीर का नमूना संग्रह किया गया। प्रारंभिक जांच में पनीर की गुणवत्ता संदिग्ध और मानक के विपरीत पाई गई। मिलावट की पुष्टि होने पर तत्काल 08 किलोग्राम पनीर को नष्ट कराया गया। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

निरीक्षण के बाद सभी रेस्टोरेंट संचालकों को सख्त निर्देश जारी किए गए।
उन्हें कहा गया कि—

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर आगे किसी भी प्रतिष्ठान में खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित रेस्टोरेंट के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने व्यवसायियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता और गुणवत्ता बनाए रखना न केवल कानूनी जिम्मेदारी है, बल्कि उपभोक्ताओं की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए भी अत्यावश्यक है।

इस अचानक हुई कार्रवाई से स्थानीय रेस्टोरेंट संचालकों में हड़कंप मच गया, वहीं उपभोक्ताओं ने खाद्य सुरक्षा विभाग के इस कदम का स्वागत किया है।

Exit mobile version