Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Saraikela-Kharsawa News :नववर्ष से पहले बड़ी कार्रवाई,गम्हरिया में नकली शराब निर्माण केंद्र उजागर, भारी मात्रा में स्पिरिट और बोतलें बरामद
    Breaking News

    Saraikela-Kharsawa News :नववर्ष से पहले बड़ी कार्रवाई,गम्हरिया में नकली शराब निर्माण केंद्र उजागर, भारी मात्रा में स्पिरिट और बोतलें बरामद

    News DeskBy News DeskDecember 4, 2025Updated:December 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Saraikela -Kharsawa ।

    नववर्ष से पूर्व जिले में अवैध मदिरा निर्माण, भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार और अधीक्षक, उत्पाद श्री सौरभ कुमार तिवारी के नेतृत्व में विशेष अभियान तेज़ी से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को गुप्त सूचना पर गम्हरिया थाना क्षेत्र के गंजिया बैराज के पास स्थित ज्योति भट्ठा के निकट जंगलनुमा सुनसान क्षेत्र में संचालित एक अवैध विदेशी शराब विनिर्माण केंद्र का उद्भेदन किया गया।

    उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर त्वरित छापेमारी की, जहां एक अस्थायी ढांचे के अंदर बड़े पैमाने पर नकली विदेशी शराब तैयार की जा रही थी। छापेमारी के दौरान टीम को भारी मात्रा में स्पिरिट, तैयार रंगीन शराब, खाली बोतलें, ढक्कन, नकली ब्रांडेड लेबल, बोतल सील करने के उपकरण, कॉर्क और आसंजक पदार्थ मिले। शराब को रंग और स्वाद देने के लिए उपयोग किया जाने वाला कैरामेल भी बड़ी मात्रा में बरामद किया गया।

    टीम द्वारा मौके से 200 लीटर स्पिरिट, लगभग 50 लीटर तैयार अवैध विदेशी शराब, तथा 2 लीटर कैरामेल जब्त किया गया। इसके अलावा मैकडॉवेल्स, रॉयल स्टैग, स्टर्लिंग रिज़र्व, रॉयल चैलेंज, आइकॉनिक सहित कई लोकप्रिय ब्रांडों की बोतलें पेटियों में पाई गईं, जो बाजार में बेचने की तैयारी में थीं।

    जांच में यह स्पष्ट हुआ कि गिरोह स्पिरिट में रंग और फ्लेवर मिलाकर उसे विदेशी शराब के रूप में बाजार में खपाने की तैयारी कर रहा था। बड़ी संख्या में खाली बोतलें, ढक्कन, नकली ब्रांड लेबल और पैकेजिंग सामग्री यह दर्शाती है कि यहां लंबे समय से अवैध व्यापार चल रहा था और नववर्ष के मौके पर बड़ी मात्रा में शराब बेचने की योजना थी।

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    उत्पाद विभाग ने बताया कि इस धंधे में शामिल लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संबंधित व्यक्तियों पर उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि नववर्ष से पहले ऐसे अवैध कारोबार पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी ताकि किसी भी तरह की अवांछित गतिविधियों को रोका जा सके।

    छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी

    • उत्पाद विभाग, सरायकेला–खरसावां: अवर निरीक्षक अखिलेश कुमार एवं प्रतिनियुक्त जवान

    • उत्पाद विभाग, पूर्वी सिंहभूम: निरीक्षक प्रेम प्रकाश उरांव, उप निरीक्षक रामदास भगत, अवर निरीक्षक ओम प्रकाश, अवर निरीक्षक रामदेव पासवान

      Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    • गम्हरिया थाना: थाना प्रभारी रामचन्द्र रजक एवं पुलिस बल

    उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ चल रहा अभियान नववर्ष तक और कड़ा किया जाएगा।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    East Singhbhum excise action excise control operation excise department Jharkhand excise raid news fake brand labels fake liquor factory fake liquor manufacturing foreign liquor bottles seized foreign liquor seizure Gamharia news high spirit seized illegal distillery illegal liquor Jharkhand illegal liquor operation Jharkhand crime update Liquor Crime News liquor mafia action liquor packaging material liquor smuggling New Year liquor crackdown police raid liquor Seraikela liquor raid अवैध शराब बरामद उत्पाद विभाग छापेमारी गम्हरिया शराब फैक्ट्री नकली विदेशी शराब नकली शराब पकड़ी गई नववर्ष शराब जांच पुलिस छापेमारी शराब माफिया
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group