जमशेदपुर।
जिले में अवैध खनन और बालू के गैरकानूनी परिवहन पर लगाम लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाया जा रहा है। इसी कड़ी में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार खनन विभाग ने बुधवार को चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत पातकूम रोड में औचक निरीक्षण अभियान चलाया।
अभियान के दौरान खनिज अधिनियम के उल्लंघन में संलिप्त दो ट्रैक्टरों को अवैध रूप से बालू परिवहन करते हुए पकड़ा गया। मौके पर ही दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया गया और संबंधित धाराओं के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
READ MORE :Jamshedpur News :प्रत्येक सप्ताह प्रखंड स्तर पर होगा जन शिकायत निवारण दिवस, उपायुक्त ने दिए निर्देश
इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी श्री ज्योति शंकर सतप्ति ने जानकारी देते हुए कहा कि जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन को लेकर प्रशासन पूरी तरह गंभीर और सख्त रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
खनन विभाग द्वारा चलाया गया यह अभियान यह संकेत देता है कि जिला प्रशासन अब खनिज संपदा की सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं करेगा। औचक निरीक्षणों और कठोर कार्रवाइयों के माध्यम से अवैध खनन माफियाओं पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।
READ MORE :Jamshedpur News :16 थाना प्रभारियों का तबादला
जिला प्रशासन की चेतावनी:
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे बिना वैध अनुमति के खनिजों के परिवहन से बचें, अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।