


जमशेदपुर। ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन ने एक नई पहल की शुरुआत की है। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर अब प्रत्येक सप्ताह प्रखंड और अंचल स्तर पर “जन शिकायत निवारण दिवस” का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष दिन पर संबंधित क्षेत्र के पदाधिकारी कार्यालय में उपस्थित रहेंगे और आम नागरिकों की समस्याएं सुनकर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि इस पहल का उद्देश्य नागरिकों की शिकायतों को स्थानीय स्तर पर ही निपटाना है, जिससे उन्हें जिला मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। इससे शासन और आम जनता के बीच संवाद बेहतर होगा और कार्यों में पारदर्शिता आएगी।
READ MORE :Jamshedpur News :पोटका के छह स्कूल होंगे प्लस टू में उत्क्रमित, शिक्षा समिति ने दी मंजूरी
प्रखंडवार जन शिकायत निवारण दिवस इस प्रकार निर्धारित किए गए हैं:
प्रखंड दिवस
बोडाम बुधवार
मुसाबनी बुधवार
घाटशिला गुरुवार
पोटका शुक्रवार
बहरागोड़ा गुरुवार
डुमरिया बुधवार
पटमदा सोमवार
गुड़ाबांदा शुक्रवार
चाकुलिया मंगलवार
धालभूमगढ़ बुधवार
जमशेदपुर शुक्रवार
READ MORE :Jamshedpur News :16 थाना प्रभारियों का तबादला
प्रशासन की अपील:
जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने संबंधित प्रखंड कार्यालय में निर्धारित दिवस पर उपस्थित होकर अपनी समस्याएं और शिकायतें दर्ज कराएं, ताकि समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
इस कदम को गुड गवर्नेंस की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासनिक सेवा की पहुँच और कार्यप्रणाली को और अधिक मजबूत किया जा सके।



