Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Saraikela -Kharsawa News : सुश्री रीना हांसदा ने 19वें उप विकास आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया
    Breaking News

    Saraikela -Kharsawa News : सुश्री रीना हांसदा ने 19वें उप विकास आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया

    News DeskBy News DeskJune 20, 2025Updated:June 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    सरायकेला।

    सरायकेला-खरसावां जिले के 19वें उप विकास आयुक्त के रूप में आज सुश्री रीना हांसदा (भा.प्र.से.) ने पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान उप विकास आयुक्त  आशीष कुमार अग्रवाल (भा.प्र.से.) से औपचारिक रूप से कार्यभार प्राप्त किया।

    पदभार ग्रहण के पश्चात नवपदस्थापित उप विकास आयुक्त सुश्री हांसदा ने कहा कि वह जिले को सतत विकास के पथ पर अग्रसर करने हेतु पूर्ण निष्ठा व प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को प्राथमिकता दी जाएगी।

    READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :21 जून को महारक्तदान शिविर

    पदभार ग्रहण उपरांत उन्होंने कार्यालय कर्मियों से परिचय प्राप्त किया तथा सभी को सौंपे गए दायित्वों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर निदेशक डीआरडीए डॉ. अजय तिर्की सहित अन्य विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    READ MORE :Nitish Kumar: बिहार की जनता को जाति जनगणना की घोषणा के लिए पीएम मोदी मोदी का आभार व्यक्त करना चाहिए, बोले नीतीश कुमार

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 11 ग्राम पंचायतों में आयोजित हुए जागरूकता सह लाभ संतृप्ति शिविर

    सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आज दिनांक 20 जून 2025 (बुधवार) को सभी नौ प्रखंडों की कुल 11 ग्राम पंचायतों में जागरूकता सह लाभ संतृप्ति शिविरों का सफल आयोजन किया गया।

    इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनजातीय बहुल ग्रामों में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुँचाना, पात्र लाभुकों की पहचान कर त्वरित सेवा प्रदान करना तथा सेवा संतृप्ति सुनिश्चित करना है।

    यह अभियान 15 जून से 30 जून 2025 तक अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के निर्देशानुसार संचालित किया जा रहा है।

    आज आयोजित शिविरों में निम्नलिखित ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया:

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    ▪️ सरायकेला प्रखंड – कमलपुर
    ▪️ खरसावां प्रखंड – हरिभांजा
    ▪️ कुचाई प्रखंड – बारूहातू
    ▪️ राजनगर प्रखंड – टिंटीडीह, बीजाडीह
    ▪️ गम्हरिया प्रखंड – बुरूडीह
    ▪️ चांडिल प्रखंड – रूदिआ, चवलिबासा
    ▪️ नीमडीह प्रखंड – हेवेन
    ▪️ ईचागढ़ प्रखंड – गुदड़ी
    ▪️ कुकरू प्रखंड – लेटेमदा

    शिविरों में पीएम जनमन, आयुष्मान भारत, वन अधिकार अधिनियम, पेंशन योजनाएँ, मनरेगा, जल जीवन मिशन, जनधन योजना, राशन कार्ड, पीएम विश्वकर्मा योजना आदि के तहत जानकारी दी गई। पात्र लाभुकों से आवेदन प्राप्त कर परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया।

    उपस्थित लाभुकों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं लाभ प्राप्ति की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें प्रेरित किया गया कि वे समुदाय के अन्य पात्र सदस्यों को भी इन योजनाओं से जोड़ें।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Deputy Development Commissioner Jharkhand Officer News of Seraikela District Reena Hansda Deputy Development Commissioner SARAIKELA -KHARSAWA NEWS Seraikela Administrative Changes Seraikela-Kharsawan DDC News उप विकास आयुक्त झारखंड रीना हांसदा उप विकास आयुक्त सरायकेला जिले की अफसर खबर सरायकेला प्रशासनिक बदलाव सरायकेला-खरसावां डीडीसी न्यूज़
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group