Lahar Chakra

Saraikela- Kharsawa News :गणतंत्र दिवस 2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, झांकियों व सम्मान समारोह पर विशेष फोकस

26 जनवरी को बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में होगा मुख्य समारोह

सरायकेला।
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों को लेकर नदिया एग्रीको फार्म, सिनी में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नितिश कुमार सिंह, जिला दंडाधिकारी–सह–उपायुक्त ने की, जबकि मुकेश लुनायत पुलिस अधीक्षक के रूप में उपस्थित रहे।

राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजन

बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि गणतंत्र दिवस से जुड़े सभी कार्यक्रम राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप, समयबद्ध एवं आपसी समन्वय के साथ संपन्न कराए जाएं। उन्होंने कहा कि समारोह का आयोजन भव्य, गरिमामय और सुव्यवस्थित होना चाहिए, ताकि आम जनता में राष्ट्रीय उत्साह का संचार हो।

12 विभागों की झांकियां होंगी आकर्षण का केंद्र

उपायुक्त ने जानकारी दी कि मुख्य समारोह स्थल बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में इस वर्ष भी प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, परिवहन, ग्रामीण विकास, अग्निशमन, पेयजल सहित कुल 12 विभागों द्वारा झांकियां निकाली जाएंगी।
उन्होंने निर्देशित किया कि झांकियां जन-आकांक्षाओं के अनुरूप, विषयवस्तु की दृष्टि से स्पष्ट एवं आकर्षक हों तथा इनमें सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं, जिले की संस्कृति और विकास यात्रा की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दे।

व्यवस्थाओं को लेकर सख्त निर्देश

मुख्य समारोह स्थल एवं नगर क्षेत्र की व्यवस्थाओं को लेकर उपायुक्त ने साफ-सफाई, समतलीकरण, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था तथा यातायात प्रबंधन को समय पर दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही नगर के प्रमुख चौक-चौराहों की विशेष सफाई और सजावट सुनिश्चित करने को कहा गया।
कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा दल एवं अग्निशमन दल की तैनाती अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को मिलेगा सम्मान

उपायुक्त ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले तीन प्लाटून, तीन सर्वश्रेष्ठ झांकियां तथा जिले के स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित किया जाएगा।
समारोह की अंतिम तैयारियों के लिए 24 जनवरी 2026 को फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न बलों एवं विद्यालयों के कुल 10 प्लाटून भाग लेंगे।

झण्डोत्तोलन का निर्धारित समय

गणतंत्र दिवस के अवसर पर झण्डोत्तोलन का समय इस प्रकार निर्धारित किया गया है—

बैठक में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला अभिनव प्रकाश, निदेशक डीआरडीए अजय तिर्की, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version